डमटाल के भदरोया में 41.08 ग्राम चिट्टे के साथ एक गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

डमटाल – व्यूरो रिपोर्ट

थाना डमटाल के तहत गांव भदरोया में एक व्यक्ति से 41.08 ग्राम चिट्टा बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

एएनटीएफ टीम कांगड़ा में तैनात एएसआई करतार सिंह, हैड कांस्टेबल रॉकी, एचएससी मोहम्मद असलम, मनोहर लाल और संजय की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव भदरोया में नाका लगाया हुआ था।

इस दौरान सामने से आ रहा युवक पुलिस टीम को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने आरोपी युवक को धर दबोचा और उससे बरामद लिफाफे में से चिट्टे की खेप को बरामद किया।

पुलिस टीम ने आरोपी से मिली नशे की खेप को अपने कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर थाना डमटाल लाया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी से की गई पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपनी पहचान लखवीर सिंह पुत्र सुच्चा सिंह काले वाला मोड़ अमृतसर के रूप में बताई है।

थाना प्रभारी डमटाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना डमटाल में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...