डबल इंजन का दावा करने वाली भाजपा सरकार के दोनों इंजन पूरी तरह फेल

--Advertisement--

Image

शिमला,2 अगस्त – जसपाल ठाकुर

कांग्रेस उपाध्यक्ष विधायक रामलाल ठाकुर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर आरोप लगाया है कि उन्होंने प्रदेश को बुरी तरह कर्ज में डुबो दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में कर्ज के पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। डबल इंजन का दावा करने वाली भाजपा सरकार के दोनों इंजन पूरी तरह फेल हो गए है।

आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में एक पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए रामलाल ठाकुर ने कहा कि कर्ज के नाम पर मुख्यमंत्री प्रदेश के लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहें है। उन्होंने कहा कि पूर्व वीरभद्र सिंह सरकार शाशनकाल के समय प्रदेश पर 35 हजार करोड़ का कर्ज था जो अब बढ़कर 70 हजार से ऊपर हो गया है।

उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह ने कर्ज प्रदेश के विकास कार्यो पर खर्च किया गया था। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनावो के समय प्रदेश को कर्जमुक्त करने की बात कही थी,पर आज प्रदेश पूरी तरह कर्ज में डूब गया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस कर्ज को भाजपा की रैलियों और इसके आयोजन पर खर्च कर रही है। प्रदेश में चुनावों के समय मुख्यमंत्री बड़ी बड़ी घोषणाएं कर रहें है जबकि सरकार का खजाना पूरी तरह खाली है,कर्मचारियों को बेतन, भत्ते देने के भी सरकार के लाले पड़े है।

रामलाल ठाकुर ने केंद्र सरकार के जल जीवन मिशन के पैसे के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने पानी की पाइपें तो बिछा दी पर उसमें जल नही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के इतिहास में पहली बार इस मिशन के तहत ठेकेदारों को पाईप खरीद के लिये करोड़ो अग्रिम दे दिए जबकि पूरी पाईप अभी तक नही आई है। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन व पार्टी के प्रचार में सड़कों के किनारे करोड़ो रूपये के प्रचार पर खर्च किये जा रहें है।

रामलाल ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में चुनाव नजदीक आते ही भाजपा के केंद्रीय नेताओं, प्रधानमंत्री के दौरे शुरू होने वाले है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार प्रधानमंत्री से बिलासपुर के कोठीपुरा में बने एम्स का उद्दघाटन करवाने की फिराक में है,जबकि अभी यह अधूरा है।

रामलाल ठाकुर ने भानुपली से बिलासपुर लेह रेल लाइन बिछाने और उसमें पर्यावरण की धज्जियां उड़ाने का आरोप लगाते हुए कहा कि इसके साथ सड़को का निर्माण वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की मंजूरी के बगैर किया जा रहा है। उन्होंने किरतपुर से बिलासपुर चार लेन सड़क निर्माण में भी पर्यावरण नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि रात के समय यहां ब्लास्टिंग से लोगों के घरों को खतरा बनता जा रहा है।

रामलाल ठाकुर ने श्री नैनादेवी जी मंदिर ट्रस्ट के पैसे का दुरुपयोग करने का आरोप भी लगाया है। उन्होंने हैरानी जताई कि पिछले पांच साल से इस मंदिर में अधिकारी की नियुक्ति ही नही हुई। उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति सरकार इसलिए नही कर रही है जिससे ट्रस्ट के पैसे को हजम कर सकें।

रामलाल ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस की ही बनेगी। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी से निपटने में जयराम सरकार पूरी तरह विफल रही है और अब इसका जाने का समय आ गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में Bachpan Play School में एडमिशन शुरू, अभिभावकों में उत्साह

शाहपुर - नितिश पठानियां   शाहपुर‌ क्षेत्र के प्रसिद्ध प्ले स्कूल...

हिमाचल में शूलिनी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की अश्लील चैट वायरल: छात्रों ने खोला मोर्चा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित एक शूलिनी यूनिवर्सिटी एक...