डंडों, लात-मुक्कों से पीटा युवक कोमा में

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

उपमंडल चौपाल की पंचायत धबास में मारपीट से युवक घायल हो गया। युवक के सिर पर गहरी चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रदीप कुमार पुत्र बंसीलाल गांव धबास का पड़ोसी के साथ जमीन का विवाद चल रहा था। आरोप है कि पड़ोसी बालक राम, मान सिंह, प्रेम पुत्र धाजु राम, शीतल पत्नी बालक राम ने प्रदीप को डंडों, लात और मुक्कों के साथ बेरहमी से पीटा।

खून से लथपथ प्रदीप कुमार को परिजन चौपाल अस्पताल लाए। यहां से उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया है। प्रदीप कुमार के सिर पर गहरी चोटें लगीं हैं। वह कोमा में है।

चौपाल पुलिस में आईपीसी की धारा 341, 323, 504, 506, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी चौपाल राजकुमार ने बताया कि पुलिस गहनता से छानबीन कर रही है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अनुसूचित जाति संगठन ने खोला मोर्चा

इस मामले को लेकर अनुसूचित जाति संगठन चौपाल ने प्रेस वार्ता की। संगठन ने अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निरोधक अधिनियम के तहत केस दर्ज करने की मांग की।

संगठन के महासचिव जीत सिंह नेहटा ने कहा कि दूसरी जाति के लोगों ने प्रदीप की बेरहमी से मारपीट की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मामले में जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन धरना-प्रदर्शन करेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...