ट्रैक्टर से टकराई तेज रफ़्तार बाइक, युवक की मौत

--Advertisement--

Image

पांवटा साहिब, 24 दिसंबर – नरेश कुमार राधे

उपमंडल में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई है, जबकि दूसरा घायल हुआ है।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिसके बाद शव को परिजनों के हवाले किया जाएगा।

मिली जानकारी के मुताबिक पुरुवाला में गोरखुवाला स्कूल के पास एक तेज रफ्तार बाइक ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।

लोगों ने तुरंत ही स्प्लेंडर सवार दोनों युवकों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया। लेकिन यहां पहुंचने से पहले ही एक व्यक्ति की मौत हो गई।

मृतक की पहचान अजय, पुत्र शिव कुमार, निवासी नवादा गांव के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मोटरसाइकिल ओवरस्पीड होने से की वजह से हादसा पेश आया है।

डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने युवक की मृत्यु की पुष्टि की है। उन्होंने मामले की पुष्टि करते हुए बताया की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...