ट्रैक्टर की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौत

--Advertisement--

Image

सिरमौर- नरेश कुमार राधे

पांवटा साहिब उपमंडल में सोमवार को एक बड़ा हादसा पेश आया है। यहां यमुना नदी में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवक अपने चाचा चालक भूपेंद्र पुत्र ओम सिंह निवासी यमुनानगर (हरियाणा) के साथ ट्रैक्टर लेकर बहराल के पास यमुना नदी में रेत भरने आया था।

ट्रैक्टर भरकर वापिस जाते समय ट्रैक्टर नदी में फंस गया। ट्रैक्टर को निकालते समय चालक ट्रैक्टर को बैक कर रहा था, वहीं युवक ट्रैक्टर के समीप खड़ा था, इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर युवक की तरफ घूम गया और युवक चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया।

युवक को तुरंत निजी अस्पताल सूरजपुर ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद हादसे की सूचना पुलिस को दी गई।

वहीं मृतक युवक की पहचान (20) मनीष यमुनानगर (हरियाणा) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची व मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...