ट्रक में बजरी के नीचे छिपा कर ले जा रहे थे अवैध शराब की खेप

--Advertisement--

Image

बकलोह, भूषण गुरूंग

शनिवार रात चेकिंग के दौरान चंबा जिला के बकलोह चौकी के पुलिस दल को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना चुवाड़ी के अंतर्गत तुन्नुहट्टी में पुलिस ने एक ट्रक से शराब के जखीरे को बरामद किया है।

पठानकोट-चंबा एन एच पर मौजूद तुन्नुहट्टी के पास पुलिस ने नाका लगाया हुआ था। इस दौरान एक ट्रक से शक के आधार पर गहन पूछताछ और ठीक से छानबीन करने पर इसके अंदर लाखों की शराब का जखीरा बरामद हुआ है।

बताया जा रहा है कि ये ट्रक HP-73A-3816 पठानकोट की तरफ से आ रहा था जिसे पुलिस ने जांच के लिए रोका। पुलिस ने जब ट्रक की जांच की तो उसमें बजरी पाई गई।

पुलिस की इस जांच प्रक्रिया के दौरान ट्रक चालक संदिगध हरकतों को अंजाम दे रहा था। उसकी इन हरकतों को देखते हुए पुलिस को शंका हुई। इस कारण जब पुलिस ने बारिकी के साथ ट्रक की तलाशी लेते हुए बजरी की परत को हटाया तो उसके नीचे अवैध शराब की पेटियां छुपा कर रखी हुई पाई गई।

पुलिस ने जब सारी बजरी को हटवाया तो उसके नीचे से पुलिस को 100 पेटी अवैध शराब की रखी हुई पाई गई। इन पेटियों में 70 पेटी ऊना तो 30 पेटी अंग्रेजी शराब की शामिल थी।

पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ अवैध शराब का मामला दर्ज कर ट्र्रक को कब्जे में लेकर चालक को मौके पर ही जमानत पर रिहा कर दिया।

मामले की पुष्टि डीएसपी डलहौज़ी विशाल कुमार ने की है। उन्होंने कहा कि यह अवैध शराब कहां से लाई गई थी और कहां को ले जाई जा रही थी इस बात का पता लगाया जा रहा है ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

केदारनाथ धाम को हिमाचल से मिला बड़ा तोहफा, समाजसेवी महेन्द्र शर्मा ने दान में दिए 1 करोड़ रुपए

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के गांव बढेड़ा राजपूतां...

BTech से लेकर MBA तक…HPTU ने जारी की परीक्षाओं की संभावित तिथियां, जानें कब से शुरू होंगे पेपर

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने मई माह...

नशा तस्करी का भंडाफोड़, हरियाणा रोडवेज की बस में सवार युवक चरस के साथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क नगर परिषद चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को...