ट्रक ने राह चलते बुजुर्ग को मारी टक्कर , अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत

--Advertisement--

Image

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

उपमंडल पांवटा साहिब के अंतर्गत बेहडेवाला में ट्रक चालक ने राह चलते बुजुर्ग को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक बेहडेवाला चौधरी ढाबा मालिक ने पीड़ित के बेटे को सूचना दी कि उसके पिता को एक ट्रक ने टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया है।

सूचना मिलते ही पीड़ित का बेटा वहां पहुंचा और अपने पिता को आनन-फानन में जुनेजा अस्पताल ले गया।

लेकिन वहां से पीड़ित को यमुनानगर रेफर कर दिया गया। हालत गंभीर होने के कारण पीड़ित ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

हादसे में पीड़ित के बेटे ने पुलिस को बताया कि उसके पिता छोटू राम निवासी गांव बेहडेवाला पोस्ट ऑफिस सैनवाला तेज पांवटा साहिब किसी आवश्यक काम से बेहडेवाला गए हुए थे तभी एक एलपी ट्रक वाले ने उन्हें टक्कर मार घायल कर दिया जिसकी सूचना उन्हें एक ढाबा मालिक ने दी।

एएसआई राजेश कुमार ने पुलिस थाना माजरा में धारा 279, 304 ए व 187 वाहन अधिनियम के तहत ट्रक चालक पर मामला दर्ज कर आगे की छानबीन शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...