मंडी – अजय सूर्या
उपमंडल सरकाघाट की नबाही पंचायत मुख्यालय पर खड्ड के किनारे पेड़ से फंदा लगाकर एक ट्रक चालक ने अपनी जान दे दी।
मिली जानकारी के अनुसार पवन कुमार पुत्र तुलसीराम गांव जखेड़ तहसील सरकाघाट नेरचौक में ट्राला ट्रक चलाता था और आज भी वह अपने ट्राले में सरिया लाद कर नबाही में किसी व्यक्ति को देने आया था।
नबाही में उसने सरिए की उसके मालिक को डिलीवरी दी और अपने ट्राला को सड़क किनारे खड़ा कर दिया तथा उसके बाद उसने अपने गले में रस्सी का फंदा बांधा और पेड़ से लटक गया।
उसे इस हालत में सड़क पर गुजरते हुए लोगों ने देखा और किसी ने फोन पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस पुलिस उपाधीक्षक सहित घटनास्थल पर पहुंच गई और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
डी एस पी कुलदीप धीमान ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ट्राला चालक की मौत की हर पहलू से जांच कर रही है और मृतक पवन कुमार के पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर उसकी मौत के कारणो का पता लगाएगी। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसके स्वजनों को सौंप दिया जाएगा।

