ट्रक के खुफिया कैबिन में छिपाकर रखी थी शराब, खोला तो निकली 170 पेटियां

--Advertisement--

ट्रक के खुफिया कैबिन में छिपाकर रखी थी शराब, खोला तो निकली 170 पेटियां।

सुंदरनगर/मंडी – अजय सूर्या 

सुंदरनगर पुलिस टीम ने गुरुवार रात को चामुखा में एक ट्रक से 170 पेटी अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने ट्रक व अवैध शराब को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पुलिस टीम सुंदरनगर के एएसआई दौलत राम की अगवाई में टीम ने गुरुवार रात को चामुखा में नाकाबंदी करते हुए हर आने जाने वाले वाहन की जांच कर रही थी।

इस दौरान वहां से गुजर रहे ट्रक को जांच के लिए रोका, जिसमें ट्रक की बॉडी पीछे से खाली थी और उससे आगे एक खुफिया कैबिन बना हुआ था, जिसके आगे स्टील प्लेट लगी हुई थी।

शक के आधार पर पुलिस टीम ने जब नट खोले, तो जांच करने पर खुफिया कैबिन से संतरा देसी मार्का की 170 पेटी शराब बरामद हुई। शराब पेटियों को लेकर ट्रक चालक कोई परमिट, लाइसेंस और संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाया।

इस पर पुलिस थाना सुंदरनगर में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अवैध शराब और गाड़ी को कब्जे में लिया गया है और जांच जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

स्मार्ट मीटर पर आ गया सरकार का बयान, जानें क्या बोले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री

हिमखबर डेस्क  देशभर में स्मार्ट मीटर को लेकर काफी विरोध...

हिमाचल विधानसभा में गूंजा ‘जय किसान’, ध्वनि मत से पारित हुआ किसान आयोग के गठन का विधेयक

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी...

हिमाचल की आत्मनिर्भरता के लिए जाखू में CM ने किया हवन यज्ञ, हनुमान जयंती की दी बधाई

हिमखबर डेस्क  हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर...