ट्रक ऑपरेटरों के आंदोलन में पहुंचे पूर्व विधायक राकेश सिंघा, जलाया अडानी का पुतला

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, 07 जनवरी – सुभाष चंदेल 

जिला के बरमाणा में ट्रक ऑपरेटरों का धरना प्रदर्शन 24वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान ट्रक ऑपरेटरों ने अडानी का पुतला जलाया व अडानी ग्रुप के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी भी की।

ट्रक ऑपरेटरों के संघर्ष में सीपीआई नेता पूर्व विधायक राकेश सिंघा भी पहुंचे थे। पूर्व विधायक राकेश सिंघा व कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने जनसभा को सम्बोधित किया।

पूर्व विधायक राकेश सिंघा ने कहा कि ट्रक ऑपरेटरों के आंदोलन में वह सेब उत्पादकों की ओर से भाग लेने आए हैं।

यह आन्दोलन मात्र बिलासपुर व सोलन का नहीं अपितु सम्पूर्ण हिमाचल से सम्बन्धित है। इस आन्दोलन को किन्नौर से भरमौर तक व कांगड़ा से लेकर सिरमौर तक आरम्भ करेंगें।

उन्होंने कहा कि जब-जब सेब का उत्पादन हिमाचल में अधिक होता है। यही ट्रक सेब उत्पादों का सहारा बनते है। सेब की पैदावार को देश के विभिन्न कोने तक पहुंचने का कार्य करते है।

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने कहा अडानी को शीघ्र अपने आपको जनहित में बदलना होगा।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर अडानी ने हिमाचल प्रदेश के सीमेंट उद्योग को हानि पहुंचाई है। नेताओं का सेब उत्पादक ट्रक ऑपरेटर आंदोलन में चट्टान की तरह हरदम खड़े है।

उनके साथ ही इन नेताओं ने प्रदेश व केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि शीघ्र इस समस्या का समाधान करवाएं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...