टोक्यो ओलंपिक में कोई गोल्ड जीतकर लाता है तो दो करोड़ देगी प्रदेश सरकार

--Advertisement--

व्यूरो रिपोर्ट

टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता हॉकी टीम के सदस्य हिमाचली खिलाड़ी वरुण को प्रदेश सरकार ने एक करोड़ रुपये की धनराशि इनाम में देने की घोषणा की है मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विधानसभा में इस आशय की जानकारी दी उन्होंने कहा कि टोक्यो ओलंपिक में शेष खेलों में यदि कोई हिमाचली खिलाड़ी स्वर्ण पदक जीत कर लाता है तो उसे सरकार की ओर से 2 करोड रुपये की धनराशि दी जाएगी।

रजत पदक जीतने वाले को एक दशमलव 20 करोड रुपये मिलेंगे जबकि कांस्य पदक जीतने वाले को एक करोड़ रुपए प्रदान किए जाएंगे। युवा सेवा एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने कहा कि प्रदेश के सिरमौर जिला के तहत पोंटा साहिब क्षेत्र में हॉकी का चलन है। इस क्षेत्र में बड़े स्तर पर हॉकी खेली जाती है। इसलिए 7 करोड रुपये की लागत से एस्ट्रोटर्फ स्थापित की जाएगी।

ताकि अधिक से अधिक खेल प्रतिभाएं उभर कर सामने आए। इससे पूर्व कांग्रेस विधायक आशा कुमारी ने सदन को बताया कि आज सुबह ही मेरी वरुण से फोन पर बात हुई। मैंने उसे बधाई दी, यह भी कहा कि प्रदेश सरकार ने सफलता पर बधाई दी है। 9 अगस्त को वह वापस आ रहा है, उसका जोरदार स्वागत किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भाई-बहन के अटूट बंधन का पर्व, जानें भाई दूज का शुभ मुहूर्त

हिमखबर डेस्क कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि...

धारा-118 की बंदिशें आसान करेगी राज्य सरकार

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कैबिनेट की बैठक में...

हिमाचल में एक और पैराग्लाइडर क्रैश, रूसी महिला पायलट घायल

हिमखबर डेस्क चार दिनों के भीतर हिमाचल में पैराग्लाइडर क्रैश...

दुबई में आईटीवी ट्रेलर ड्राईवर की रिक्तियों हेतु साक्षात्कार 27 को

हिमखबर डेस्क  क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने जानकारी दी...