टूटेगा रिवाज, अबकी बार फिर होगी भाजपा सरकार :जयराम ठाकुर

--Advertisement--

Image

पालमपुर- बर्फू

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि इस बार हिमाचल प्रदेश में रिवाज टूटेगा। अबकी बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी। प्रदेश में भाजपा मिशन रिपीट करेगी। देश के अन्य राज्यों में हुए चुनाव में भाजपा ने रिपीट किया है।

अन्य राज्यों की तरह हिमाचल में भी भाजपा की सरकार रिपीट करेगी। सवा चार वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश में समग्र विकास हुआ है। मुख्यमंत्री सुलह विधानसभा क्षेत्र के नागनी में 235 करोड़ के उद्घाटन व शिलान्यास के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस मुद्दा विहीन है, कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। सरकार का सवा चार वर्ष का कार्यकाल बेहतरीन रहा है। प्रदेश में कर्मियों को सभी लाभ दिए गए, कांगेस ने वैक्सीन पर भी की राजनीति की।

उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जल्द प्रदेश कोविड से मुक्त होगा। विकास और रफ्तार मिलेगी। अब जब प्रदेश सरकार ने बिजली बिल कम किया है इससे कांग्रेस को परेशानी हो रही है। सुलह की जनता ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार, सांसद किशन कपूर विशेष रूप से मौजूद रहे।

लाहड़ ठाकरा को मिला उपस्वास्थ्य केंद्र व अन्य सौगातें

मुख्यमंत्री ने सुलह विधानसभा क्षेत्र के लोगों सौगातें दी हैं।

लाहड़ ठाकरा में उपस्वास्थ्य केंद्र,

आइटीआइ गढ़ जमूला बनेगी मॉर्डन आइटीआइ, भरे जाएंगे विभिन्न रिक्त पद,

स्वर्गीय सूबेदार गैंदा राम के नाम पर होगी अछरू, चंबी, चीडन सड़क का नाम, दस लाख रुपये भी किए मंजूर,

थुरल व धीरा में होगी पुलिस स्थायी चौकी,

गांव सांबा में स्वास्थ्य सबसेंटर,

मैंझा में नेचर पार्क को स्वीकृति,

सीनियर सेकेंडरी स्कूल डूहक, द्रंग व धाटी में साइंस की कक्षाएं,

सुलह विधानसभा क्षेत्र में बनेगा नशा निवारण केंद्र, सुलह में ब्लाक शिक्षा अधिकारी कार्यालय खुलेगा।

डिग्री कॉलेज थुरल में होगी साइंस की कक्षाएं शुरू, नौरा महाविद्यालय का नाम होगा स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी महाविद्यालय। नागनी में विद्युत विभाग का खुलेगा ड़िवीजन, बैरघटा डूहक सड़क पर मिलेगी पुल की सौगात दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...