टीएमसी में रोबोटिक सर्जरी से हो रहा मरीजों को फायदा, हिमकेयर-आयुष्मान योजना में भी हो रही नि:शुल्क सर्जरी

--Advertisement--

शिमला – हिमखबर डेस्क

शिमला के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल चमियाणा के अलावा डा. राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय टांडा में भी रोबोटिक सर्जरी से मरीजों को लाभ हुआ है। यहां हिमकेयर और आयुष्मान में नि:शुल्क सर्जरी भी हुई हैं।

आधुनिक तकनीक की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सितंबर से रोबोटिक सर्जरी की शुरुआत की गई है। अब तक यहां करीब 10 जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक की जा चुकी हैं।

यूरोलॉजी विभाग में 28.50 करोड़ रुपए की लागत से मंगवाए गए अत्याधुनिक रोबोट ने अब तक कई मरीजों को नया जीवन दिया है।

रोबोटिक सर्जरी में पारंपरिक सर्जरी की तुलना में केवल मामूली चीरा लगाया जाता है, जिससे कम खून बहता है, कम दर्द होता है और मरीज जल्द स्वस्थ होकर अस्पताल से छुट्टी पा लेते हैं। इस तकनीक से सर्जरी अधिक सटीक और सुरक्षित होती है, जिससे मरीजों का आत्मविश्वास भी बढ़ा है।

टांडा मेडिकल कालेज में सर्जरी करने वाले डाक्टर भी इस तकनीक पर अच्छी प्रैक्टिस कर रहे हैं। सबसे बड़ा फायदा फास्ट पोस्ट ऑपरेटिव रिकवरी में हो रहा है। इस आधुनिक तकनीक से मरीजों को ज्यादा समय अस्पताल में रोकने की जरूरत नहीं रहती।

वहीं, अस्पताल में रोबोटिक सर्जरी का लाभ उठा चुके 70 वर्षीय पूर्ण चंद ने बताया कि अब सब कुछ ठीक है। न दर्द है और पहले से काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं। उन्होंने आयुष्मान स्कीम का लाभ भी उठाया है।

रोबोटिक सर्जरी का लाभ उठा चुकी 59 वर्षीय सुदर्शना के परिवार के सदस्य ने बताया कि तबीयत बिलकुल ठीक है। पूरे शरीर में कभी-कभी दर्द रहता है। इसे अलावा सबकुछ ठीक है।

43 वर्षीय रंजना की सर्जरी 12 सितंबर को रोबोटिक तकनीक से की गई। सर्जरी के बाद वह काफी बेहतर महसूस कर रही हैं। रंजना को पांच दिन बाद ही अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। करीब 60-70 हजार रुपए खर्च हुए, लेकिन हिमकेयर कार्ड बना होने के कारण सभी दवाएं इसी पर मिल गईं।

50 वर्षीय लेखराज की सर्जरी 20 सितंबर को की गई। उन्होंने बताया कि यह एक बेहतरीन अनुभव रहा। सर्जरी के तीन दिन बाद ही उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। कम चीरा लगा और रिकवरी भी जल्दी हो गई। उन्होंने रोबोटिक तकनीक को अत्याधुनिक और मरीजों के लिए फायदेमंद बताया। आयुष्मान स्कीम का भी लाभ मिला।

 

73 वर्षीय अशोक की रोबोटिक सर्जरी 29 सितंबर को की गई। अशोक के परिवार के सदस्य ने बताया कि अब उनकी तबीयत पहले से काफी ठीक है। अशोक की एक किडनी रिमूव की गई है। रोबोटिक सर्जरी से रिकवरी भी हुई है। अब बिलकुल परफेक्ट हैं। इस सर्जरी से लोगों को लाभ मिल रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बारिश-बर्फबारी के लिए हो जाओ तैयार, प्रदेश में इस दिन से करवट बदलेगा मौसम

शिमला - नितिश पठानियां  हिमाचल प्रदेश में चार और पांच...

सेब के 23 ट्रक डकार गया आढ़ती, रोहड़ू के बागबान को पैसे के बदले मिली धमकी

हिमखबर डेस्क  शिमला जिला के पुलिस थाना रोहड़ू के तहत...

हिमाचल में ”चिट्टे” के खात्मे काे सरकार ने छेड़ी निर्णायक जंग, 15 नवंबर को शिमला से शुरुआत

हिमखबर डेस्क  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने उच्च स्तरीय बैठक...