टांडा मेडिकल कॉलेज में हंगामे के बाद आउटसोर्स कर्मचारियों को मिला एक माह का वेतन, कर्मचारियों ने दी थी हड़ताल की चेतावनी

--Advertisement--

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

डॉ. राजेंद्र मेडिकल कॉलेज के इलेक्ट्रिक प्रभाग के आउटसोर्स कर्मचारियों ने पिछले चार महीनों से वेतन न मिलने के कारण बुधवार को हल्ला बोला था। अब कंपनी ने एक माह का वेतन कर्मियाें के खाते में डाल दिया है।

एसी विंग के वरुण, सतीश, विनय, रिपन और नवीन ने बताया कि बकाया वेतन का भुगतान करने के लिए अधिकारियों से बात करने के बाद बताएंगे। वहीं, कंपनी के मैनेजर संजीव कुमार ने बताया कि शुक्रवार को उनकी लोक निर्माण विभाग के इलेक्ट्रिक विंग के अधिशासी अभियंता से बात होगी, उसमें निर्णय होने के बाद आगे का कुछ बता पाएंगे।
बता दे कि टांडा मेडिकल कॉलेज में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों 4 महीने से वेतन नहीं मिला था, जिससे कर्मचारियों की हालत खराब हो गई थी, पिछले चार महीनों से वेतन न मिलने के कारण वे आर्थिक संकट से जूझ रहे थे, मजबूर होकर इन कर्मचारियों ने बुधवार को अस्पताल के गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया और वेतन की मांग उठाई।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...