टांडा में लिफ्टें खराब, मरीजों संग तीमारदार सीढिय़ां चढऩे को मजबूर

--Advertisement--

चलने-फिरने में असमर्थ मरीजों संग तीमारदारों को धरातल से चौथी मंजिल तक पहुंचने को झेलनी पड़ रही बड़ी मुश्किलें।

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

डा. राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा अस्पताल में लिफ्टें खराब हो गई हंै। टांडा अस्पताल में मरीजों व स्टाफ को एक मंजिल से अन्य मंजिलों में ले जाने वाली लिफ्टें खराब होने के कारण बंद हो गई हैं। ऐसे में मरीजों को धरातल मंजिल से चौथी मंजिल में पहुंचने में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

अधिकतर एडमिट मरीजों को टेस्ट करवाने के लिए लिफ्ट का बहुत सहारा रहता है। मरीज लिफ्ट से जल्दी अपने टेस्ट करवाने के लिए एक मंजिल से दूसरी मंजिल पहुंच जाते हैं, जिससे समय की भी बचत होती है, परंतु अब मरीजों को पैदल ही सीढिय़ों को उत्तर कर या चढक़र जाने को मजबूर होना पड़ रहा है सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना उन मरीजों को करना पड़ रहा है जो चलने-फिरने में असमर्थ और स्टेचर या व्हीलचेयर पर निर्भर हैं।

सबसे अधिक परेशानियां गर्भवती महिलाओं और बुजुर्ग मरीजों को झेलनी पड़ रही हैं। मरीजों के साथ आए तीमारदारों को भी कैंटीन से खाना या चाय लाने के लिए सीढिय़ों के माध्यम से जाना पड़ रहा है जिसके कारण समय भी बहुत अधिक लग रहा है।

मरीजों के लिए अलग से लिफ्ट का प्रावधान है लेकिन स्टाफ की लिफ्टें भी खराब हो गई हैं, जिसके चलते स्टाफ के लोगों डाक्टरों व नर्सों को भी भारी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। डाक्टरों व नर्सों को अस्पताल में एडमिट मरीजों के रूटीन चैकअप के लिए बार बार एक मंजिल से दूसरी मंजिल को जाना पड़ता है।

इसके साथ स्टॉफ के लोगों को भी बार बार एक मंजिल से अन्य मंजिलों को जाने के लिए अधिक समय लग रहा है। टांडा अस्पताल में प्रदेश भर के जिलों चंबा, मंडी, हमीरपुर, ऊना, कुल्लू, बिलासपुर और कांगड़ा के मरीज इलाज करवाने के लिए आते हैं।

ऐसे में कुछ मरीज एमर्जेंसी में आते हैं और चलने फिरने में असमर्थ होते हैं ऐसे में जो मरीज एडमिट किए जाते हैं, उन्हें चौथी मंजिल तक पहुंचाने के लिए लिफ्ट के खराब होने के कारण भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है ।

अस्पताल प्रशासन ने खराब हुई लिफ्ट के दरवाजों पर शट डाउन फॉर मेंटनेंस की स्लिप लगा दी हैं। अब ऐसे में ये लिफ्टें कब ठीक होगी, इसके बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...