टनल के अंदर युवक को मिली दर्दनाक मौत

--Advertisement--

टनल के अंदर युवक को मिली दर्दनाक मौत

सोलन – रजनीश ठाकुर

हिमाचल प्रदेश में पुलिस थाना सदर सोलन के अंतर्गत शमलेच टनल में एक दर्दनाक हादसे का समाचार मिला है। हादसे में 19 साल के युवक की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक बाइक सवार ने तेज रफ्तारी और लापरवाही से बाइक को सुरंग दीवार से टकरा गया। दुर्घटना में 19 साल के बाइक चालक राहुल पुत्र राकेश कुमार, निवासी गांव बठोल (धर्मपुर) की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में पुलिस थाना सदर सोलन में अभियोग अधीन धारा 281, 106 (1) BNS के तहत पंजीकृत किया गया।

एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस थाना सदर सोलन के अंतर्गत शमलेच टनल के अन्दर एक बाइक सवार चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाही से बाइक को टनल के अन्दर दीवार से टकरा दिया, जिससे बाइक सवार चालक जिसका नाम राहुल पुत्र राकेश कुमार निवासी गांव बठोल डा. धर्मपुर तह. कसौली जिला सोलन (19) को मालूम हुआ की मौत हो गई।

जांच के दौरान पाया गया कि बाइक सवार युवक अपनी बाइक को लेकर सोलन से अपने घर बठोल धर्मपुर जा रहा था तो इसने शमलेच टनल के पास उनके साथ चल रहे एक अन्य बाइक को तेज रफ्तारी से ओवरटेक किया व टनल के अन्दर बाइक को तेज रफ्तारी से चलाकर टनल की दीवार से टक्करा दिया जिससे बाइक सवार की मौका पर ही मौत हो गई।

जांच के दौरान यही पाया जा रहा है कि यह घटना बाइक चालक राहुल पुत्र श्री राकेश कुमार निवासी गांव बठोल डा. धर्मपुर तह. कसौली जिला सोलन अपनी बाइक को तेज रफ्तारी चलाकर साथ चल रहे बाइक को ओवरटेक करने के कारण घटित हुई है। मामले की जांच जारी है ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...