झाड़माजरी में शातिर ने फर्जी कंपनी बनाकर किया लाखों का लेन-देन, पुलिस जांच में जुटी

--Advertisement--

Image

औद्योगिक क्षेत्र झाड़माजरी में एक निजी कंपनी के नाम पर अज्ञात व्यक्ति ने फर्जी कंपनी बनाकर बैंक में खाता खोल लिया। इसके बाद शातिर ने प्रॉपर्टी सेल के नाम पर लाखों रुपए खाते में जमा कर लिए। असली कंपनी को इसकी भनक तब लगी जब उनके खाते में 5-5 लाख

बीबीएन – रजनीश ठाकुर

औद्योगिक क्षेत्र झाड़माजरी में एक निजी कंपनी के नाम पर अज्ञात व्यक्ति ने फर्जी कंपनी बनाकर बैंक में खाता खोल लिया। इसके बाद शातिर ने प्रॉपर्टी सेल के नाम पर लाखों रुपए खाते में जमा कर लिए।

असली कंपनी को इसकी भनक तब लगी जब उनके खाते में 5-5 लाख के 2 चैक आए। कंपनी संचालक ने अपने स्तर पर इसकी जांच कराई तो पता चला कि उनकी कंपनी के नाम पर एक फर्जी कंपनी खोली गई है जो गूगल पर शो हो रही है।

फर्जी कंपनी ने बैंक में खाता भी खोला है। इसके बाद कंपनी संचालकों ने पुलिस में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने फर्जी कंपनी के खाते को बंद करवा दिया है। बताया जा रहा है कि इस खाते में 50 से 60 लाख रुपए का लेन-देन हुआ है।

झाड़माजरी स्थित हिमलैंड रियल स्टेट प्राइवेट कंपनी के निदेशक धीरज सिंह ने बताया कि उनकी झाड़माजरी में 151 बीघा जमीन है। इस पर हिम सिटी के नाम का प्रोजैक्ट चला हुआ है।

कुछ दिन पूर्व उनके खाते में 5-5 लाख रुपए के 2 चैक आए। जब इसकी छानबीन की पता चला कि किसी व्यक्ति ने दी लैंड मार्क हिम सिटी नाम से एक फर्जी कंपनी बनाई है।

इस कंपनी ने अपनी संपत्ति और स्थान को गूगल में अपनी कंपनी के नाम पर दिखाया है। उनका एक्सिस बैंक मेंं खाता है जबकि इस फर्जी कंपनी ने पंजाब के जिरकपुर में ओबीडीआई बैंक में खाता खोल रखा है।

फर्जी कंपनी उनकी जमीन की सेल के नाम पर लोगों से एडवांस के रूप में पैसे ऐंठती रही। डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस छानबीन कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...