ज्वाली : बरसात की पहली बारिश ने खोली लोकनिर्माण विभाग की पोल

--Advertisement--

ज्वाली : बरसात की पहली बारिश ने खोली लोकनिर्माण विभाग की पोल।

ज्वाली – अनिल छांगु

उपमंडल ज्वली में पहली ही बारिश ने लोक निर्माण विभाग की पोल खोल दी। पहली ही बारिश कहर बनकर बरसी।

लोक निर्माण विभाग की जगह-जगह निकासी नालियां बन्द होने के कारण सारा पानी सड़कों पर बहा तथा सड़कों को उखाड़ दिया। सड़कों की वर्म को भी पानी बहा कर ले गया।

कैहरियां चौक में मलबा का ढेर लग गया तथा दुकानों में पानी घुस गया। सुबह ही दुकानदार दुकानों में पहुंचकर पानी को निकालने शुरू हो गए। दुकानों में पानी घुसने के कारण काफी नुकसान हुआ।

कैहरियां में अजय कुमार, मनीष गुलेरिया, विजय कुमार की दुकानों में पानी घुस गया जिससे उनका काफी नुकसान हुआ है।

दुकानदारों ने कहा कि पिछली बरसात में भी यही हाल हुआ था तथा लोक निर्माण विभाग ने निकासी नालियां खुलवाने का आश्वासन दिया था लेकिन कुछ नहीं हुआ।

ज्वाली – देहरा मार्ग पर भारी भूस्खलन होने से मार्ग अवरुद्ध रहा तथा बाद में जेसीबी से मलबा हटाकर मार्ग को खुलवाया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...