ज्वाली तथा कांगड़ा उपरोजगार कार्यालय में होंगे साक्षात्कार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने बताया कि एच॰ आर॰ इंडस्ट्रीज सी 107/108 फोकल पॉइंट एक्सटेंसन जालंधर, पंजाब द्वारा आई॰टी॰आई॰ ऑपरेटर (केवल पुरूष) के 50 पद क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी, धर्मशाला को अधिसूचित किए गए हैं।

इन पदों हेतु शैक्षणिक योग्यता आई॰टी॰आई॰ (फिटर, टर्नर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, मोटर मैकेनिक) तथा आयु 18 से 35 वर्ष रखी गई है। कम्पनी द्वारा रूपये 14000/- प्रति माह वेतन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज़ फोटो, रिहायशी प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र एवं अपना बायोडाटा की कॉपी व अनुभव प्रमाण पत्र (यदि हो) तो 23 अप्रैल 2025 को उप रोज़गार कार्यालय ज्वाली और 26 अप्रैल 2025 को उप रोज़गार कार्यालय काँगड़ा में सुबह 10ः30 बजे पहुंचकर उक्त कम्पनी के समक्ष साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकते हैं।

उन्होंने सभी इच्छुक आवेदकों से अनुरोध करते हुए कहा है कि वह साक्षात्कार में भाग लेने से पहले https://eemis.hp.nic.in पर अपनी ई-मेल आईडी या मोबाइल नम्बर से लोगइन करने के बाद अपने डैशबोर्ड पर दिख रही एच॰ आर॰ इंडस्ट्रीज की रिक्तियों के लिए आवेदन करना होगा।

अधिक जानकारी के लिये मो॰ 9815999219 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...