ज्वाली की भलाड़ पंचायत में बारिश से बचन सिंह का मकान हुआ क्षतिग्रस्त 

--Advertisement--

ज्वाली – शिबू ठाकुर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में पिछले दिनों हुई लगातार बारिश से कच्चे मकानों वाले घरों पर कहर बनकर आई । इस बारिश ने कईयों के घरों को भारी नुकसान पहुंचाया।

वही ग्राम पंचायत भलाड़ के वार्ड नंबर 5 के बचन सिंह के घर को भी बारिश ने काफी नुकसान पहुंचाया। पीड़ित बचन सिंह के साथ उसकी पत्नी व दो बच्चों के साथ जिस मकान में रहता है वह बारिश की भेंट चढ़ गया।

बचन सिंह की पत्नी रानी देवी ने कहा कि इस बार की बारिश हमारे परिवार पर कहर बनकर आई। तेज बारिश के दौरान मकान क्षतिग्रस्त होने के समय वह घर से बाहर थे, जिसके कारण उनके परिवार का जानी नुकसान होने से बच गया। वहीं पीड़ित परिवार से सरकार और प्रशासन से गुहार लगाई है कि हमारी मदत की जाएं।

जब इस बारे में पंचायत प्रधान मंगल सिंह को पता चला तो उन्होंने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर धटना का जायजा लिया और उन्होंने कहा की परिवार काफी गरीब है उन्होंने भी सरकार से मांग की है कि इन्हें जल्द से जल्द उचित मुआवजा दिया जाए।

राजस्व अधिकारी के बोल 

इस बारे में राजस्व विभाग के अधिकारी अनिल शर्मा से बात हुई तो उन्होंने कहा कि मैंने मौका देख लिया है और रिपोर्ट विभाग को भेज दी जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...