ज्वाली की जहरीली राजनीती आई योगी के सामने, अर्जुन ठाकुर ने काम तो गिनवाए पर नहीं मांगें भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट

--Advertisement--

Image

ज्वाली – व्युरो रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव जोरों पर हैं इसी के साथ जोरों पर है प्रत्याशियों का चुनावी अभियान , उस चुनावी अभियान की कड़ी में आज ज्वाली विधानसभा के समलाना में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रैली को संबोधित करने के लिए पधारे थे।

पूरे तामझाम के बावजूद ज्वाली की जहरीली राजनीति आखिरकार योगी और जनता के सामने आ ही गई। जवाली के इतिहास के बारे में आपको बताते चलें कि पिछले 5 साल अर्जुन ठाकुर विधायक रहे लेकिन 2022 विधानसभा चुनावों में अर्जुन ठाकुर की टिकट काट कर संजय गुलेरिया को टिकट थमा कर भाजपा का प्रत्याशी बनाया है लेकिन दोनों की गुटबाजी तब सामने आ गई।

जब अर्जुन ठाकुर तथा संजय गुलेरिया ने अपने-अपने भाषण दिए जब संजय गुलेरिया ने अपना संबोधन शुरू किया तो उस पूरे संबोधन में उन्होंने अर्जुन ठाकुर द्वारा किए गए कामों को नहीं गिनवाया बल्कि अपने बारे में ही बताते रहे लेकिन दूसरी तरफ जब अर्जुन ठाकुर का संबोधन शुरू हुआ।

उस दौरान अर्जुन ठाकुर ने अपने किए गए काम तो गिनवाए लेकिन अर्जुन ठाकुर की गुटबाजी तब सामने आ गई जब अर्जुन ठाकुर ने इस बार के भाजपा प्रत्याशी संजय गुलेरिया के लिए लोगों से वोट नहीं मांगे तथा लोगों से समर्थन की अपील नही की।

एक तरफ तो योगी आदित्यनाथ स्टार प्रचारक के रूप में जवाली पहुंचे तो दूसरी और संगठन ने भी एकजुटता का संदेश देने की कोशिश की लेकिन दोनों नेताओं के भाषणों ने सारी एकजुटता की पोल खोल के रख दी।

अब देखना यह होगा कि ऊंट किस करवट बैठता है लेकिन आज जो सच्चाई सामने आई वह इस प्रकार से है कि गुटबाजी आज भी जोरों पर है और यह खत्म नहीं हुई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...