ज्वाली उपमंडल में पेयजल योजनाएं बनी काम चलाऊ योजना

--Advertisement--

जल शक्ति विभाग ज्वाली में बेलदार ही कर रहे हैं पंप ऑपरेटर का कार्य

ज्वाली – अनिल छांगू

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कोटला, नगरोटा सूरियां, ज्वाली मे पेयजल स्कीमों को सुचारू रूप से चलाने के लिए जल शक्ति विभाग के पास पंप ऑपरेटर ही मौजूद नहीं है और पंप ऑपरेटर की जगह पर बेलदार ही पंप ऑपरेटर का काम कर रहे हैं।

जिससे कई बार बेलदारों को सही जानकारी ना होने से कई स्कीमों की बार-बार मोटर खराब हो जाती है। जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ता है।

आपको बता दें कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही जल शक्ति विभाग में पिछले 5 सालों से कार्य कर रहे पंप ऑपरेटरों को बाहर का रास्ता दिखा दिया था। जिससे ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में भी काफी पेयजल स्कीमों पर पंप ऑपरेटरों की कमी हो गई है।

लेकिन विभाग ने इन पेयजल स्कीमों पर वेलदारों को ही ऑपरेटर नियुक्त कर दिया। जिसका प्रमाण यह सामने आ रहा है कि ट्यूबवैल और पेयजल स्कीमें बार-बार खराब हो रही हैं।

विभागीय जानकारी के अनुसार ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में जल शक्ति विभाग की पेयजल स्कीमे 140 है। जिसमें 72 टयूववैल, 58 वाटर सप्लाई, 10 लिफ्ट इरिगेशन मौजूदा समय में चल रही है ।

इन पेयजल स्कीमों को चलाने के लिए 117 पंप ऑपरेटर, 144 बेलदार, 34 फिटर और 06 चौकीदार जल शक्ति विभाग में कार्य कर रहे हैं। लेकिन पेयजल स्कीमों को चलाने के लिए ऑपरेटरों की जगह बेलदार, फीटर और चौकीदार कार्य कर रहे हैं।

पंप ऑपरेटर ना होने की वजह से कई स्कीमें और टयूववैल बंद पड़े हुए हैं। जिससे लाखों रुपए की लागत से लगी मशीनरी जंग खा रही है।

क्या कहते हैं जल शक्ति विभाग के एक्सियन

वही इस संबंध में जल शक्ति विभाग के एक्सियन अजय कुमार शर्मा से जानना चाहा तो उन्होंने बताया कि विभाग में पंप ऑपरेटरों की काफी कमी चल रही है। जिससे कई जगह बेलदार ही पंप ऑपरेटर का कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हमने सरकार को इस बारे अवगत करवा दिया है। जब भी पंप ऑपरेटर की भर्ती होगी तो इन सभी स्कीमों पर पंप ऑपरेटरों की नियुक्ति कर दी जाएगी।

क्या कहते हैं इंटक यूनियन प्रधान मंडल ज्वाली

वही इस संबंध में संजय कुमार इंटक यूनियन प्रधान मंडल ज्वाली ने कहा कि जल शक्ति विभाग में पंप ऑपरेटरों की कमी के कारण हम पंप ऑपरेटरों को हफ्ते की एक छुट्टी नहीं मिलती है। जिससे पंप ऑपरेटरों का शोषण हो रहा है।

उन्होंने कहा कि जो आउटसोर्स पंप ऑपरेटर रखे थे। उन्हें भी सरकार ने निकाल दिया है लेकिन अभी तक कोई भी नई भर्ती नहीं की है। उन्होंने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से मांग की है कि करुणामूलक के आधार पर और नये पंप ऑपरेटरों की नियुक्ति की जाए ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...