ज्वाली उपमंडल के किसान गेहूं के बीज और खाद न मिलने से परेशान,खाद के लिए जगह-जगह ठोकरे खा रहा किसान

--Advertisement--

Image

ज्वाली- अनिल छांगू

जवाली उपमंडल के किसान खाद व गेहूं के बीज के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। तथा बीज व खाद न मिलने के कारण गेहूं की बिजाई करने में देरी हो रही है।

कृषि कार्यालय जवाली में भी सुबह से ही किसानों की गेहूं बीज खरीद के लिए लंबी लाइन लग जाती है। गेहूं बीज के लिए काफी मारामारी चल रही है।

कभी लोग फतेहपुर ब्लॉक में जाते हैं तो कभी नगरोटा सूरियां ब्लॉक के चक्कर काट रहे हैं। इसके बाद भी गेहूं का बीज नहीं मिल पा रहा है।

जवाली क्षेत्र कृषि बहुल है तथा यहां के ज्यादातार किसान खेतीबाड़ी करते हैं व उसी से परिवार का पालन-पोषण होता है। किसानों ने कहा कि हर बार ही बीज व खाद के लिए भटकना पड़ता है तथा इस बार भी यही हाल है।

अगर समय पर बीज नहीं मिला तो बिजाई करने में देरी हो जाएगी जिससे पैदावार भी प्रभावित होगी। किसानों ने मांग की है अतिशीघ्र गेहूं बीज व खाद उपलब्ध करवाई जाए ताकि समय पर बिजाई हो सके व खाद का प्रयोग भी हो सके।

कृषि प्रसार अधिकारी डॉ सुनीता बालिया ने बताया कि गेहूं की बीज की कोई कमी नहीं है। 700 क्विंटल बीज बिक चुका है जोकि दूसरे ब्लॉकों के किसान भी यहीं से ही बीज को खरीद रहे हैं इसलिए कुछ कमी आई है । उन्होंने कहा कि 300 क्विंटल बीज एक-दो दिन में आ रहा है । तथा इसके अलावा भी गेहूं बीज की अतिरिक्त डिमांड दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...