ज्वालाजी: निजी बस में पकड़ी अवैध अंग्रेजी शराब की 24 बोतलें

--Advertisement--

Image

ज्वालाजी, गुरुदेव राणा 

ज्वालामुखी नगर परिषद के चुनाव अंतिम चरण में हैं। वोटरों को लुभाने के लिए प्रत्याशी हर हथकंडे अपना रहे हैं। शुक्रवार को पुलिस ने देहरा रॉड स्थित ट्रक यूनियन के पास पेट्रोलिंग के दौरान 24 बोतलें अवैध अंग्रेजी शराब मार्का मैकडबल की बरामद की है। डीएसपी ज्वालाजी तिलक राज के नेतृत्व में एएसआई गुरवकश व उनकी पुलिस टीम ने ये कार्रवाई अमल में लाई है। पुलिस ने एक निजी बस में ये शराब की 2 पेटियां बरामद की है।

इस संबंध में पुलिस ने बस के चालक सतीश कुमार व चालक रंजीत के खिलाफ एक्ससाइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी ज्वालाजी तिलक राज शांडिल ने की है। सूत्रों के हवाले से बता दें कि इन दिनों चुनावों में शराब का इस्तेमाल हो रहा है। ऐसे में पुलिस देहरा रोड पर ट्रक यूनियन के पास पेट्रोलिंग पर थी। इस दौरान पुलिस ने एक निजी बस से अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। साथ ही बस को भी कब्जे में ले लिया है।

सूत्रों के अनुसार माना जा रहा है कि चल रहे चुनावी दौर में भी इस शराब का प्रयोग होना था ऐसे में पुलिस द्वारा यहां कार्रवाई अमल में लाने पर वोटरों को लुभाने के मनसूबे यहां पूरे नही हो पाए। पुलिस के अनुसार वह 24 घण्टे गश्त पर रहेगी और इस तरह के हथकंडे अपनाए गए तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...