
कोटला – स्वयम
श्रीनिवास रामानुजन छात्र डिजिटल योजना के अंतर्गत ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल भाली के दसवीं कक्षा की परीक्षा में मेरिट में आने वाले मेधावी बच्चों को लैपटॉप देकर पुरस्कृत किया गया ।
स्कुल के साहिल, निताली, आदित्य ,महक,धीरज,दीपांशी, निखिल आर्यन व अक्षय सहित 9 बच्चों को लैप टॉप दिए गए।
स्कूल के मुख्याध्यापक ओमपाल ने सभी बच्चों व अविभावकों को बधाई दी व उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए अच्छी योजना चलाई गई है।
वहीं प्रबंधक निदेशिका आरती शर्मा ने बच्चों की उपलब्धि के लिए विद्यार्थियों, उनके माता पिता अध्यापकों को बधाई दी।
