जोशीमठ की घटना से हरकत में हिमाचल सरकार, अधिकारियों के साथ बैठक

--Advertisement--

Image

शिमला, 16 जनवरी – नितिश पठानियां

उत्तराखंड के जोशीमठ की घटना के बाद हिमाचल प्रदेश सरकार भी हरकत में आ गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को सचिवालय में आपदा प्रबंधन के अधिकारी और सभी जिलों के डीसी बैठक कर हिमाचल प्रदेश में इस तरह की घटनाओं की संभावनाओं को लेकर बैठक की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जोशीमठ जैसे घटना की संभावना नहीं है, लेकिन फिर भी अधिकारियों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रदेश के सीकिंग और स्लाइडिंग वाले क्षेत्रों को लेकर डीसी से जानकारी ली गईं है। हिमाचल में फिलहाल जोशी मठ जैसी आपदा नजर नहीं आती है।

वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि 18 जनवरी को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा हिमाचल में प्रवेश करेगी। लगभग 23 किलोमीटर राहुल गांधी हिमाचल प्रदेश के भीतर पैदल मार्च करेंगे जिसमें प्रदेश कांग्रेस के कई नेता भी शामिल होंगे।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर सभी सुरक्षा से संबंधित और अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में Bachpan Play School में एडमिशन शुरू, अभिभावकों में उत्साह

शाहपुर - नितिश पठानियां   शाहपुर‌ क्षेत्र के प्रसिद्ध प्ले स्कूल...

हिमाचल में शूलिनी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की अश्लील चैट वायरल: छात्रों ने खोला मोर्चा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित एक शूलिनी यूनिवर्सिटी एक...