जेएनवी पपरोला में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए 10 अगस्त तक करें आवेदन

--Advertisement--

पालमपुर, 15 जुलाई – बर्फू

नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने कक्षा 6 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। इच्छुक अभ्यर्थी 10 अगस्त, 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) पपरोला की प्रधानाचार्य रेणु शर्मा ने बताया कि विद्यालय में सत्र 2024-25 के लिए छठी कक्षा में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त है। उन्होंने बताया कि इसके लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 20 जनवरी, 2024 को किया जाएगा।

रेणु शर्मा ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अथवा उनके अभिभावक आवेदन करने तथा अधिक जानकारी के लिए नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट नवोदय डॉट जीओवी डॉट आईएन पर लॉग इन कर सकते हैं।

इसके अलावा जानकारी के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला के हेल्पलाइन मोबाइल नंबर 8091757202, 9464031024 तथा 9876092212 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...