जिला स्तरीय लोकनृत्य प्रतियोगिता 24 फरवरी को

--Advertisement--

Image

धर्मशाला, राजीव जस्वाल16 फरवरी:

जिला भाषा अधिकारी सुरेश राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा इस वर्ष जिला स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन 24 फरवरी, 2021 को इण्डोर स्टेडियम(अंतंरग सभागार), राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में प्रातः 11 बजे किया जा रहा है। जिसमें भाग लेने के लिए जिला कांगड़ा के सभी पंजीकृत अथवा अपंजीकृत लोकनृत्य दल 22 फरवरी, 2021 तक जिला भाषा अधिकारी कार्यालय धर्मशाला में किसी भी कार्य दिवस पर या दूरभाष नम्बर 01892-223240 या ई-मेल dlokng18@gmail.com पर पंजीकरण करवा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि लोक नृत्यों दलों में नर्तकों की संख्या 20 से अधिक नहीं होनी चाहिए, जिसमें दल के गायक-वादक-नृतक सम्मिलित होंगे। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में पारम्परिक गीत, नृत्य एवं वादन ही प्रस्तुत किया जाएगा। संबंधित दल व संस्था केवल अपने क्षेत्र में प्रचलित नृत्य, गीत व संगीत प्रस्तुत करेगें। विभिन्न क्षेत्रों के मिलाजुले लोक नृत्य, वादक, गायक दलों को प्रतियोगिता में शामिल नहीं किया जाएगा। सांस्कृतिक दलों द्वारा परम्परागत वाद्य यत्रों का प्रयोग किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले नृतकों, गायकों व वादकों के परिधान एवं आभूषण परम्परागत एवं मूल होने चाहिए।

अधिक जानकारी के लिए कार्यालय जिला भाषा अधिकारी कांगड़ा स्थित धर्मशाला में सम्पर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...