जिला स्तरीय लिदबड़ मेले मे लगने वाले सामान के लिए निविदाएं आमंत्रित

--Advertisement--

Image

नगरोटा बगवां- बर्फू

अध्यक्ष एवं एसडीएम नगरोटा बगवां शशिपाल नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला स्तरीय लिदबड़ मेला नगरोटा बगवां में 25 से 28 मार्च तक मनाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि मेले के दौरान लगने वाले टैन्ट, साउंड सिस्टम, एलईडी, निमंत्रण पत्र, जनरेटर, सोविनयर, फोटोग्राफ, सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए पण्डाल व फलैक्स तथा गांधी ग्राउंड में लगने वाले मेले के लिए झूलों के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।

उन्होंने बताया कि इच्छुक व्यक्ति 14 मार्च, 2022 को दोपहर बाद 2 बजे तक एसडीएम कार्यालय, नगरोटा बगवां में अपनी निविदाएं जमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि निविदाएं उसी दिन सायं 3 बजे तक खोली जाएंगी।

एसडीएम ने इच्छुक लोगों से आग्रह किया है कि वे मेले के दौरान लगने वाले सामान से सम्बन्धित निविदाओं की विस्तृत जानकारी व शर्तों के सम्बन्ध में एसडीएम कार्यालय में किसी भी कार्यदिवस में सम्पर्क कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...