
शाहपुर – नितिश पठानियां
कांगड़ा जिला की अंडर-19 छात्र जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 28/08/2022 से 31/08/2022 तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र), परागपुर जिला कांगड़ा में किया गया। इन प्रतियोगिताओं में जुडो, कुश्ती व फुटबाल खेलों का आयोजन किया गया।
इन जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दुरगेला के 6 छात्रों ने जुड़ो और 01 छात्र ने कुश्ती खेल में भाग लिए।
जुड़ो खेल में दुरगेला स्कूल के एक छात्र ने 40 किलो भार वर्ग में गोल्ड मैडल, तीन छात्रों ने 45, 50, 55 किलो भार वर्गों में सिलवर मैडल एक छात्र ने 60 किलो भार वर्ग में ब्रान्ज़ मैडल हासिल किया।
इन प्रतियोगिताओं से जुड़ो खेल में 40 किलो भार वर्ग में दुरगेला स्कूल के कक्षा बाहरवीं के गौरव का वयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए हुआ। जिनका आयोजन रा० व. मा. पाठशाला सुन्दरनगर जिला मण्डी कों 10/10/2022 से 13/10/2022 तक किया जाएगा।
इस मोके पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दुरगेला के प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह ने इस शानदार उपलब्धि पर सभी छात्रों को शुभकामनाये दी। उन्होंने गौरव के उज्वल भविष्य की कामना करते हुए उसके माता – पिता को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि इस छात्र का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए हुआ है। जो कि जिला मंडी में आयोजित होने जा रही है। वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दुरगेला के प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह ने समस्त छात्रों की सफलता का श्रेय उनके माता – पिता और समस्त स्कूल स्टाफ को दिया।
