जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 से 21 अक्टूबर तक होगा परिसर साक्षात्कारों का आयोजन

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय बालू चंबा द्वारा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है।

जिसमें एस आई एस इंडिया लिमिटेड बिलासपुर की निजी कंपनी द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों को हिमाचल और चडीगढ़ में भरा जाएगा।

  • जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि निर्धारित शैड्यूल के मुताबिक 16 अक्टूबर को उप रोजगार कार्यालय चुवाडी,
  • 18 अक्टूबर जिला रोजगार कार्यालय बालू चम्बा,
  • 19 अक्टूबर को पंचायत घर भरमौर
  • और 21 अक्टूबर को उप रोजगार कार्यालय सुंडला में परिसर साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।

आवेदकों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं अथवा स्नातक तथा आयु सीमा 21 से 37 वर्ष निर्धारित की गई है तथा अभ्यर्थी की ऊंचाई 5 फीट 8 इंच या इससे अधिक तथा न्यूनतम वजन 56 से 95 किलोग्राम तक होना चाहिए।

उन्होंने बताया कि साक्षात्कारों के दौरान चयनित होने वाले युवाओं को 16,500 रुपए से 19,500 रुपए के बीच वेतन प्रदान किया जाएगा।

परिसर साक्षात्कार में भाग लेने के लिए आवेदक को विभागीय वेबसाइट www.eemis.hp.nic.in व क्यू आर कोड के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण करवाना अनिवार्य रहेगा।

इच्छुक आवेदक साक्षात्कार के लिए शैक्षिणक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बायोडाटा आदि दस्तावेज लेकर निर्धारित तिथि व स्थानों पर सुबह 10:30 बजे उपस्थित हो सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...