जिला बिलासपुर में कार्यवाहक सैनिक लीग का गठन करके विस्तार किया गया

--Advertisement--

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

हिमाचल प्रदेश वैटरन सैनिक कल्याण एंव विकास समिति अध्यक्ष व युनाइटेड फ्रंट ऑफ एक्स सर्विसमैन हिमाचल प्रदेश के वाईस चेयरमैन और जिला बिलासपुर के प्रभारी वैटरन कैप्टन बालक राम शर्मा ने पत्रकार वार्ता मेें बताया कि 17-10-2023 को बिलासपुर चंगर सैक्टर सर्किट हाउस में सभी संगठनों की संयुक्त बैठक हुई मीटिंग वैटरन कैप्टन बालक राम शर्मा की अध्यक्षता में की गई।

जिसमें वन रैंक वन पेंशन,अग्निपथ योजना से अग्निवीर भर्ती करने की योजना बारे चर्चा हुई और अग्निपथ पथ योजना से अग्निवीर भर्ती करने बारे सभी वैटरन सैनिकों ने केंद्र सरकार व रक्षा मंत्रालय से बंद करने की मांग की गई और मीटिंग में सैनिक लीग चुनाव पर विस्तार से चर्चा की गई।

लीग के जिला सचिव सुबेदार मेजर प्रेम सिंह ने लीग वारे विस्तार पूर्वक समझाया और मौके पर 17 वैटरन के फार्म भरकर लीग के सदस्य बनाए गए। यह भी फैसला लिया गया जब तक लीग का नया संविधान (बाईलाॅज) नही बनता और प्रदेश में लीग का चुनाव नहीं होता तब तक के लिए कार्यवाहक लीग का गठन करने का फैसला लिया गया ।

जिसमें जिला बिलासपुर की कार्यवाहक लीग का गठन व विस्तार किया गया। मीटिंग में वैटरन कैप्टन कुलवंत पटियाल ने लीग का कार्यवाहक अध्यक्ष पद के लिए कैप्टन बालक राम शर्मा की घोषणा की और सभी मीटिंग में बैठे वैटरन सैनिकों ने अपनी सहमति देते हुए सर्वसम्मति से कार्यवाहक लीग का जिलाध्यक्ष वैटरन कैप्टन बालक राम शर्मा को बनाया जाए और सबकी सहमति से लीग का जिलाध्यक्ष कैप्टन बालक राम शर्मा को बनाया गया।

सचिव पद पर लीग का काम पहले से देख रहे वैटरन सुबेदार मेजर प्रेम सिंह को ही काम करने और सहयोग देने पर सबकी सहमति से फैसला लिया गया और इनकी साथ सहयोग के लिए वैटरन सुबेदार सागर सिंह चंदेल को सह सचिव नियुक्त किया गया क्योंकि वह पहले भी लीग के लिए सचिव चुना गया था परन्तु सुबेदार सागर सिंह चंदेल को जाॅब मिलने इन्होंने रिजाईन दे दिया था।

अब सह सचिव सुबेदार सागर सिंह चंदेल होंगे कोटधार से सुबेदार मेजर श्याम सिंह परमार को मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया है और हर लोग लीग इकाई से सुबेदार रामानंद को अध्यक्ष बनाया गया और सुबेदार रामानंद को लीग का जिले का कार्यवाहक वरिष्ट उपाध्यक्ष भी बनाया जाता है।

बरठीं इकाई का वैटरन कैप्टन कुलवंत पटियाल को अध्यक्ष बनाया गया वह अपनी इकाई को पुरा करेंगे और कैप्टन कुलवंत पटियाल को जिले का कार्यवाहक उपाध्यक्ष बनाया जाता है। गहेड़ंवी इकाई के सुबेदार रणजीत सिंह को अध्यक्ष बनाया। समोह इकाई के सुबेदार मेजर सुरेन्द्र सिंह चंदेल व औहर इकाई के सुबेदार जोगिन्द्र सिंह को अध्यक्ष बनाया गया और बरठीं के कैप्टन नानक राम, कैप्टन रामलाल ठाकुर, सुबेदार वचन सिंह चंदेल को कार्यवाहक जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है।

कचौली कल्लर मैहथी पंचायतों के सुबेदार रामलाल को अध्यक्ष बनाया गया और जिला उपाध्यक्ष भी बनाया गया है और राजपुरा पंचायत से सुबेदार रतन लाल चौधरी अध्यक्ष, कोठीपुरा इकाई से हवलदार प्रकाश चंद को अध्यक्ष व हवलदार चमेल सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया।

नम्होल के नायब सूबेदार नानक राम को अध्यक्ष,ब्रहपुखर के हवलदार सुरेश कुमार अध्यक्ष, झंडुता के सुबेदार मेजर विपन कुमार अध्यक्ष, कोटधार जेजवीं के कैप्टन हंसराज राणा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष नायब सूबेदार परमबीर सिंह को बनाया गया।

प्रदेशाध्यक्ष वैटरन कैप्टन बालक राम शर्मा ने बताया की लीग में जिले के सभी वैटरन सैनिकों व वीर नारियों को लीग से जोड़कर सैनिकों और वीर नारियों की समस्याओं तथा वैलफेयर सम्बन्धित मांगों को हिमाचल प्रदेश लीग के माध्यम से एमओडी (MOD) तक भेजेंगे हल करवाने के लिए पुरी कोशिश करते रहेंगे।

वैटरन सैनिकों ने लीग का सदस्य होने पर हमारा कार्ड बनाया जाए और बोट डालने का पुरा अधिकार हो यह मीटिंग में मांग रखी गई और इस मांग को जायज मानते हुए डीटेल में पता करके सभी सदस्यों के कार्ड बनाये जायेंगे सभी अध्यक्षों को एक महीने तक अपनी इकाई का विस्तार करने को बताया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...