जिला पुलिस नूरपुर की नशे के खिलाफ शून्य सहनशीलता, कार सवार 3 युवकों से पकड़ी हेरोइन की बड़ी खेप

--Advertisement--

नूरपुर – स्वर्ण राणा

जिला पुलिस नूरपुर ने नशे के खिलाफ छेड़े अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। नशा माफिया पुलिस के चक्रव्यूह में फंस रहा है। पुलिस जिला नुरपूर द्वारा नशे के खिलाफ चलाये गये अभियान के अन्तर्गत दिनांक 27.11.23 को पुलिस थाना नूरपुर के अन्तर्गत मुकाम अटाहड़ा में नाकाबन्दी के दौरान नशा तस्करो के खिलाफ बड़ी कार्यवाही अमल में लाई गई है।

नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने अटाहड़ा में कार सवार तीन युवकों से 10.50 ग्राम हेरोइन बरामद की है। जिसमें आशिष कुमार पुत्र कर्म चंद निवासी गांव लाहड़, डा० व त० चुवाड़ी, जिला चम्बा हि०प्र०, दिव्याशुं पठानियां पुत्र राजेश्वर सिंह निवासी गांव नियाड़, डा० गुरचाल, त० नूरपुर, जिला कांगड़ा हि०प्र० व अमन पुनी पुत्र संजय निवासी डुंगा बाजार नूरपुर, जिला कांगड़ा हि०प्र० को गिरफ्तार किया है।

एसपी नूरपुर अशोक रत्न के बोल

एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि नाकाबन्दी के दौरान उनकी कार HP57-8838 से 10.50 ग्राम हीरोईन चिट्टा बरामद किया गया। जिस पर उपरोक्त आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ अभियोग अधीन धारा 21,25,29 ND&PS Act पंजीकृत किया गया है। उपरोक्त अभियोग में नियमानुसार आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...