
भटियात – अनिल समबयाल
जिला चम्बा के भटियात की पंचायत ककरोटी में 37 परिवार बेघर हुए हैं। कोई भी घर ऐसा नही है जिसमें दरार न आई हो।
अपने घर व मवेशियों को खुला छोड़ बाहर जंगल मे बच्चों सहित रहने को मजबूर हैं। भटियात प्रशासन की ओर से टैंट का इंतजाम कर दिया गया है।
जिला चम्बा के भटियात में भारी बरसात के चलते सबसे ज्यादा नुकसान देखने को मिला है।
विधानसभा भटियात में ही हजारों की संख्या में लोग बेघर हुए हैं और कई लोगों को अपनी जान की कीमत चुकानी पड़ी है।
20 अगस्त की रात हिमाचल में कभी न भूलने वाले जख्म दे गई।
