हिमखबर डेस्क
जिला प्रशासन ने पंचायती राज संस्थाओं के आगामी चुनावों के लिए आरक्षण रोस्टर जारी कर दिया है। जिले के 18 विकास खंडों में कुल 847 ग्राम पंचायतें हैं, हालांकि एक ग्राम पंचायत के पुनर्गठन का मामला न्यायालय में लंबित होने के कारण 846 पंचायतों के लिए ही रोस्टर घोषित किया गया है। जारी रोस्टर के तहत 846 ग्राम पंचायतों के प्रधान पदों, जिला परिषद के 54 वार्डों तथा पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण तय किया गया है।
इनमें से 423 ग्राम पंचायतें, जिला परिषद के 27 वार्ड और पंचायत समिति अध्यक्ष के 9 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। चुनावों में भाग लेने के इच्छुक लोग लंबे समय से चुनाव रोस्टर का इंतजार कर रहे थे। रोस्टर जारी होने के साथ ही प्रदेश के सबसे बड़े जिले कांगड़ा में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों की प्रक्रिया अब तेज होने की उम्मीद है।

जिला परिषद सदस्य कांगड़ा-54
- अनुसूचित जाति (महिला): मझैरना, तरेहल, लंबागांव, डमटाल, गदियाड़ा, भत्तल्ला।
- अनुसूचित जाति : कुदैल, बढ़ल, बणी, शेखूपुर, मूहल गुरचाल, नच्छीर बंदला।
- अनुसूचित जन-जाति (महिला): नगरी कलुंड, अवैरी।
- अनुसूचित जन जाति: भाली।
- अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला): मस्सल, दौलतपुर, भडियारा, ठाकुरद्वारा।
- अन्य पिछड़ा वर्ग : ठारू, खोली, तियारा, झिकली इच्छी।
- महिला: नौरा, हरिपुर, सुन्नी, बाड़ी, सुलह, कोपड़ा, नंगल चौक, मंझग्रां, बारी कलां, अधवानी, चड़ी, फारियां, घाटी, अरला, आलमपुर।
- अनारक्षित: जरोट, रैहन-2, कवाड़ी, सोकनी दा कोट, मनोह सिहाल, रिहाली, मैरा, परागपुर, भड़वार, गुरियाल, गंगथ, इंदौरा, बरंडा, भलेटा, संसाल, हलेड़कलां।
कांगड़ा की पंचायत समितियों के अध्यक्ष का आरक्षण-18
- अनुसूचित जाति (महिला): पंचरुखी, लंबागांव।
- अनुसूचित जाति : इंदौरा, बैजनाथ।
- अनुसूचित जन-जाति (महिला): पालमपुर।
- अनुसूचित जन जाति: 000
- अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला): नगरोटा बगवां, बड़ोह।
- अन्य पिछड़ा वर्ग : कांगड़ा।
- महिला: सुलह, देहरा, सुराणी, भवारना।
- अनारक्षित: परागपुर, रैत, नगरोटा सूरियां, फतेहपुर, धर्मशाला, नूरपुर।
पंचायत प्रधान पद के लिए आरक्षण विकास खंड पालमपुर – कुल पंचायतें- 40
- अनुसूचित जाति (महिला): बल्ला, नगरी कलूंड, मौली चक, बंड बिहार, मट।
- अनुसूचित जाति : सुंगल, चंद्रोपा, बंदेहड़, पुरानी पल्लम।
- अनुसूचित जन-जाति (महिला): स्पेडु, थला उआरला, बड़सर, नच्छीर बंदला, कुशमल भगोटला, राख।
- अनुसूचित जन जाति: नैण, दराटी, ननाहर, जियाखास, द्रोगणू।
- अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला): आरठ झिकली, लाहला खास, टंबर।
- अन्य पिछड़ा वर्ग : कोठी पाहड़ा, हंगलोह, डाढ, झिकला।
- महिला: चंदपुर, लमलेहड़, घाड़, कस्बा जुगेहड़, पठियारखड, अप्पर डाढ।
- अनारक्षित: दियोग्रां, रजहड़, सिद्धपुर सरकारी, गोपालपुर, कंड, बगौड़ा, चचियां खास, बाड़ी खास।

