जिंदगी की जंग जीतकर माउंट अन्नपूर्णा से लौटीं पर्वतारोही बलजीत कौर को राज्यपाल ने किया सम्मानित

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सोमवार को राजभवन में सोलन की रहने वाली विख्यात पर्वतारोही बलजीत कौर को सम्मानित किया। उन्होंने बलजीत कौर की पर्वतारोहण के क्षेत्र में उपलब्धियों और जज्बे के लिए सराहना की।

इस अवसर पर बलजीत कौर की माता शांति देवी भी उपस्थित थीं। इस अवसर पर राज्यपाल शुक्ल ने कहा कि प्रदेश के लिए यह गर्व की बात है कि बलजीत कौर ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर भारत का तिरंगा लहराया है।

उन्होंने एक महीने से कम समय में एवरेस्ट समेत आठ हजार से ऊंची पांच पर्वत चोटियों पर चढ़कर अपनी प्रतिभा को सिद्ध किया है।

अद्वितीय साहस को बताया प्रेरणादायक

राज्यपाल ने जिंदगी और मौत के बीच की जंग जीतकर माउंट अन्नपूर्णा को फतेह कर वापस घर आई बलजीत कौर के अद्वितीय साहस को प्रेरणादायक बताया। इस अवसर पर बलजीत कौर ने माउंट एवरेस्ट सहित अपने अन्य पर्वतारोहण के अनुभव साझा किए।

राज्यपाल का किया आभार व्यक्त 

उन्होंने बताया कि अन्नापूर्णा दुनिया की 10वीं सबसे ऊंची चोटी है और इसे उन्होंने बिना ऑक्सीजन सपोर्ट के फतेह किया था। इस दौरान हुए पूरे घटनाक्रम की उन्होंने जानकारी दी। उन्होंने राज्यपाल का इस दौरान अस्पताल में फोन करने पर आभार व्यक्त किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...