जालंधर-पठानकोट एनएच पर मिला खून से लथपथ शव

--Advertisement--

Image

नूरपूर
डमटाल के अंतर्गत जालंधर पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात शव बरामद हुआ है जिसकी मौत किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने हुई बताई जा रही है। शव की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। थाना डमटाल के अतिरिक्त प्रभारी रमेश बैंस ने बताया कि पुलिस को सड़क किनारे शव पड़ा होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और देखा कि खूबसूरत होटल के बिलकुल सामने सड़क किनारे खून ने लथपथ हुआ शव पड़ा था। शव को कब्जे में लेकर साक्ष्य जुटाए और मृतक की जेब से कोई भी पहचान आदि का सबूत नहीं मिला।

जांच में पाया गया कि इसकी मौत किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने के कारण हुई है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल नूरपुर भेज दिया है। शव की पहचान के लिए शव को नूरपुर के शव गृह में 72 घंटों तक रखा जाएगा। डीएसपी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि अगर कोई भी इस शव को पहचानता है तो वह थाना डमटाल में संपर्क करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो तीन हफ्ते में खत्म हो जाएगा युद्ध, धड़ाम से गिरेंगी ईंधन की कीमतें, ट्रंप का बड़ा बयान

हिमखबर डेस्क  अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया...

सतलुज की लहरों में समा रही थी जिंदगी, फिर पुलिस वाले ने किया ऐसा काम….हर कोई कर रहा सलाम

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रामपुर में हिमाचल पुलिस के...