जान जोखिम में डालकर नाला पार कर रहे दूल्हा दुल्हन

--Advertisement--

Image

चंबा, 2 अगस्त – भूषण गुरुंग

जनजातीय क्षेत्र भरमौर के बड़ग्रां में शादी के बाद दूल्हे और दुल्हन को अपने घर पहुंचने के लिए अपनी जान जोखिम में डालनी पड़ी। नाले में पानी का जलस्तर काफी ज्यादा था। नाले में पुल भी नहीं है।

ऐसे में नव दंपति और बारातियों को नाले के बीच से होकर जाना पड़ता है। जब नाले में पानी न हो, तब ग्रामीणों को आवाजाही करने में ज्यादा परेशानी नहीं होती। लेकिन वर्तमान में बरसात का मौसम होने के चलते जलस्तर काफी ज्यादा है।

रविवार को जब गांव में शादी हुई तो दूल्हे और दुल्हन को नाले में बहते तेज पानी के बहाव से होकर गुजरना पड़ा। शादी के बाद नव दंपति के चेहरे पर जो खुशी होनी चाहिए। नाला पार करने वाले उस दंपत्ति के चेहरे पर खुशी की बजाए मौत का डर दिखाई दे रहा था।

इसमें सरकार और प्रशासन की लापरवाही साफ दिखाई दी। क्योंकि यहां के लोग कई बार सरकार और प्रशासन ने यहां पुल बनाने की गुहार लगा चुके हैं। लेकिन नाले पर बन रहे पुल का कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में Bachpan Play School में एडमिशन शुरू, अभिभावकों में उत्साह

शाहपुर - नितिश पठानियां   शाहपुर‌ क्षेत्र के प्रसिद्ध प्ले स्कूल...

हिमाचल में शूलिनी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की अश्लील चैट वायरल: छात्रों ने खोला मोर्चा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित एक शूलिनी यूनिवर्सिटी एक...