जानिए सोशल मीडिया पर चर्चित आईपीएस अभिषेक पल्लव की क़ामयाबी की स्टोरी

--Advertisement--

जानिए सोशल मीडिया पर चर्चित आईपीएस अभिषेक पल्लव की क़ामयाबी की स्टोरी.

हिमख़बर – डेस्क

एक शख्स जो बचपन से आईपीएस बनने का ख्वाब देखता था। डॉक्टरी की पढ़ाई की AIIMS से MD किया पर अपने बचपन के ख़्वाब खातिर डॉक्‍टरी का पेशा छोड़कर जीतोड़ मेहनत कर UPSC की परीक्षा में सफलता में 261वा रैंक हासिल कर आईपीएस अधिकारी बना और अब अपने अनोखे अन्दाज और बेहद सौम्य सहज व्यवहार से लोकप्रियता के नए आयाम गढ़ रहा है।

आईपीएस अभिषेक पल्‍लव की अभिषेक मूल रूप से बिहार के बेगूसराय के रहने वाले हैं, बतौर IPS पहली पोस्टिंग छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में हुई।

मूल रूप से बिहार के बेगुसराय जिले के निवासी और वर्त्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य के दुर्ग (Durg) के पुलिस अधीक्षक के तौर पर तैनात देश भर के चंद बेहद चर्चित आईपीएस अधिकारियों मे शुमार Dr. अभिषेक पल्लव के बाबत हर आमो खास जानने को उत्सुक है।

दरअसल, IPS अभिषेक अपने अलग तरह से कार्य करने के तरीके और हर अपराधी को एक अलग तरीके से पेश आने को लेकर सोशल मीडिया की सनसनी बनकर उभरे है। साथ ही।

अभिषेक पल्लव अक्सर सड़क पर वाहन चालकों को हमेशा सावधान करते हुए नजर आते हैं। साथ ही वह इसका वीडियो लोगों के साथ साझा भी करते हैं। वह अक्सर लोगों को यह समझाते नजर आते हैं कि गाड़ी चलाते वक्त हमेशा हेलमेट का प्रयोग करें।

बतौर पुलिस अधीक्षक दुर्ग अभिषेक पल्लव किसी भी अपराधिक मसलन चोरी चकारी या अन्य गैरकानूनी घटना में शामिल गिरफ्तार आरोपी को पकड़ने के बाद उससे पूछताछ करने का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट से सीधे जनता के साथ साझा करते हैं।

दरअसल,एक आईपीएस होने के साथ-साथ अपने प्रयासों के जरिए समाज में जागरूकता फैलाने का भी काम करते हैं। वह अक्सर आवाम को जागरूक करते हैं हुए ताक़ीद करते है की कोई भी गैर कानूनी काम को करने से पहले विशेषकर युवाओं को उसके परिणाम के बारे में जरूर सोचे।

सौम्य लहजे वाला डॉक्टर बना आईपीएस

आईपीएस अभिषेक पल्लव मूल रूप से बिहार के बेगुसराय जिले के रहने वाले हैं। उनका जन्म 2 सितंबर 1982 को हुआ था।उन्होंने 2009 में एम्स से एमडी की पढ़ाई पूरी की।इसके बाद साल 2012 में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (UPSC CSE) क्रैक करके आईपीएस बने।

अभिषेक के पिता ऋषि कुमार मिलिट्री इंटेलिजेंस में थे। इसलिए अभिषेक की स्कूलिंग सेना के स्कूल में हुई है। वह शुरू से ही आईपीएस बनना चाहते थ। लेकिन वह डॉक्टरी की पढ़ाई करने एम्स गए। जहाँ उन्होंने साइकाइट्रिक की पढ़ाई की है।

अभिषेक पल्लव का व्यक्तित्व

आईपीएस अभिषेक पल्लव,आईपीएस होने के बावजूद भी साधारण जीवन जीते हैं। अक्सर पुलिस के नाम से लोगों के मन में एक दबंग छवि नजर आने लगती है परंतु आईपीएस अभिषेक पल्लव को देखकर कभी भी ऐसा महसूस नहीं किया जा सकता कि वह दबंग छवि के हैं। परंतु उनके कार्य करने का तरीका जरूर एक दबंग आईपीएस की कही जा सकती है।

अभिषेक पल्लव का परिवार व पत्नी भी चिकित्सक

अभिषेक के पिता का नाम ऋषि कुमार और माता का नाम आशा देवी है। उनके भाई बहन के बारे में कोई भी ऑनलाइन जानकारी उपलब्ध नहीं है। डॉक्टर उपेंद्र की शादी अभिषेक से हुई है।

अभिषेक पल्लव की पत्नी एक चिकित्सक है। वह दंतेवाड़ा की रहने वाली है। राजनांदगांव के जिला अस्पताल में उनकी पत्नी एक चिकित्सक के रूप में कार्य करती है।ग्रामीण लोगों तथा गरीबों की सहायता करते हैं तथा उनकी देखरेख करते रहते हैं।

अभिषेक पल्लव का पोस्टिंग

आईपीएस अभिषेक पल्लव की प्रथम पोस्टिंग छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में एडिशनल एसपी एंटी नक्सल ऑपरेशन के रूप में हुई थी। यहां उन्होंने 3 साल तक कार्य किया इसके बाद वह कोंडागांव के एसपी बने। वहां भी करीब 1 साल तक रहने के बाद वह फिर से दंतेवाड़ा का एसपी बनाए गए।

खाकीवाला डॉक्टर

आईपीएस अभिषेक कलर एक प्रशिक्षित मनोचिकित्सक है तो, उनकी पत्नी डॉ यशा पल्लव एक त्वचा रोग विशेषज्ञ हैं। दोनों पति-पत्नी साल 2016 से ही सुदूर नक्सली हिंसा प्रभावित गांवों में स्थानीय लोगों के लिए मेडिकल कैंप लगाते हैं।

वह अब तक सैकड़ों मेडिकल कैंप लगा चुके हैं। मेडिकल कैंप में लोगों की स्वास्थ्य समस्याओं की जांच की जाती है। जरूरत पड़ने पर उन्हें पुलिस एंबुलेंस से जिला अस्पताल रेफर किया जाता है।

IPS अभिषेक पल्लव अपने कार्य करने के रोचक तरीकों के लिए जाने जाते हैं।वह अक्सर लोगों को मीडिया या कैमरा के सामने जागरूक करने का काम करते हैं।

मिल चुका है पुलिस वीरता पदक

आईपीएस डॉ. अभिषेक पल्लव को राष्ट्रपति के हाथों पुलिस वीरता पदक भी मिल चुका है। उन्हें यह पदक नक्सल इलाकों में चलाने के लिए प्रदान किया गया था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बजट से पहले BJP विधायकों का विधानसभा के बाहर प्रदर्शन, एंट्री टैक्स को लेकर जताया विरोध

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के दौरान आज...

रेहड़ी-फड़ी वालों के नियमों में बदलाव; हर तीन साल में नवीनीकरण, फीस तय

हिमखबर डेस्क राज्य सरकार ने रेहड़ी-फड़ी वालों (स्ट्रीट वेंडर्स) से...

आज CM सुक्खू करेंगे चौथा बजट पेश, इन सेक्टरों पर रह सकता है फोकस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के आर्थिक इतिहास में आज का...