ज़िला में आपदा प्रबंधन और जीआईएस मैपिंग के लिए ड्रोन सेवा का होगा उपयोग– उपायुक्त

--Advertisement--

Image

ड्रोन संचालन के लिए कर्मियों को मिला 15 दिन का प्रशिक्षण, पायलट परियोजना के आधार पर ड्रोन सेवा से होंगे राहत एवं बचाव कार्य, नाइट विजन,मेगा फोन की सुविधा के साथ 5 किलोमीटर के दायरे में भर सकता है उड़ान 

चंबा,  31 मार्च – भूषण गुरुंग

उपायुक्त डीसी राणा ने कहा कि ज़िला में आपदा प्रबंधन और जीआईएस मैपिंग से संबंधित कार्यों के लिए ड्रोन सेवा को शुरू किया गया है  ।

उपायुक्त ने आज चम्बा के ऐतिहासिक चौगान में ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा संचालित ड्रोन प्रशिक्षण गतिविधियों का निरीक्षण करने के बाद मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए बताया कि ज़िला में पायलट परियोजना के आधार पर  राहत एवं बचाव कार्य और जीआईएस मैपिंग के लिए पुलिस विभाग, नागरिक एवं मंत्री रक्षा और जिला आपदा प्रबंधन से 4 कर्मचारियों को 15 दिनों की अवधि तक ड्रोन संचालन प्रशिक्षण उपलब्ध करवाया गया है।

उन्होंने बताया कि ड्रोन सेवा जिला में आपदा प्रबंधन के तहत  राहत एवं बचाव कार्य व  जीआईएस मैपिंग के लिए के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। ड्रोन के संचालन में नाइट विजन की सुविधा के साथ मेगा फोन के माध्यम से अनाउंसमेंट की सुविधा भी उपलब्ध है। और ये 750 ग्राम तक पेलोड को 5 किलोमीटर तक ले जाने में भी सक्षम है ।

ये रहे मोजुद

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा, एसडीएम भरमौर मनीष सोनी , वन मंडल अधिकारी चंबा अमित शर्मा, आइडिया फोर्ज कंपनी के मास्टर ट्रेनर सहित जिला आपदा प्रबंधन इकाई के स्थानीय कर्मचारी मौजूद रहे ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...