जहां जरूरत होगी वहां खोले जाएंगे डी नोटिफाई किए कार्यालय, उप मुख्यमंत्री ने कहा- भाजपा का प्रदर्शन केवल दिखावा

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा का प्रदर्शन केवल दिखावा है। भाजपा को पता है कि उन्होंने अंतिम समय में केवल घोषणाएं की हैं। वास्तव में अधिकतर कार्यालय खुले ही नहीं थे।

हमारे पास इच्छाशक्ति है और हम उसी के साथ काम कर रहे हैं और जो घोषणाएं बिना बजट के बिना प्रशासनिक अनुमति के की गई हैं, उन पर कार्रवाई कर रहे हैं। ऐसे दफ्तर जो खुले हैं और जिनमें स्टाफ हैं तथा जिनकी प्रशासनिक व वित्तीय अनुमति है उन्हें जारी रखा गया है।

जनता के हित में निर्णय लेंगे- उप मुख्यमंत्री

जनता की जरूरत के अनुसार जो कार्यालय डी-नोटिफाई किए गए हैं उन पर पुनर्विचार किया जाएगा। जहां मापदंड पूरे होंगे और जनहित में जरूरत होगी उनको खोला जाएगा। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हम प्रशासनिक दृष्टि से और जनता के हित में निर्णय लेंगे। इसलिए भाजपा नेताओं को चिंता करने की जरूरत नहीं है।

सब जानते हैं कि भाजपा की उछलकूद नेता विपक्ष के लिए थी और भाजपा के कई नेताओं व पूर्व मुख्यमंत्री ने कई नेताओं को सेटल कर दिया है और यह भाजपा का अंदरूनी मामला है। हम जनता के साथ किए वादों को पूरा करेंगे। ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) को लेकर हमारी मंशा बिल्कुल साफ है और इसे हम लागू करेंगे।

राहुल गांधी से डर गई भाजपा

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व व केंद्र सरकार डर गई है। राहुल गांधी पार्टी की मजबूती के लिए काम कर रहे हैं, उसके लिए सभी कांग्रेसी उनके साथ खड़े हैं। राहुल भारत जोड़ो के अपने अभियान में सफल हो रहे हैं और यह आगे बढ़ेगा।

पेपर लीक होना दुर्भाग्यपूर्ण कड़ी कार्रवाई होगी

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पेपर लीक मामले में जो भाजपा नेता बड़े-बड़े बयान दे रहे हैं, उन्हें अपना कार्यकाल याद कर लेना चाहिए कि कैसे पेपर होने के बाद युवाओं के साथ धोखा हुआ है और कई बार हुआ है। पेपर लीक होना दुर्भाग्यपूर्ण है, इस पर कड़ी कार्रवाई होगी। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ सहन नहीं किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सुक्खू की बेरोजगारों को सौगात: हिमाचल में भरे जाएंगे पंचायत सचिवों के पद,ई-टैक्सी पर 50% अनुदान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू...

Himachal Budget 2026: किसान आयोग का होगा गठन, हल्दी का समर्थन मूल्य 150 रुपए करने का ऐलान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश सरकार राज्य के किसानों को उनकी...

सुक्खू सरकार की पर्यटन क्षेत्र को लेकर बड़ी घोषणाएं, जानें नया मास्टरप्लान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के वित्तीय भविष्य के लिए आज...