जहरीली शराब मामले में एक और युवक की मौत

--Advertisement--

Image

मंडी – डॉली चौहान

उपमंडल सुंदरनगर में हुए जहरीली शराब कांड में मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। घटना के चार महीने बीत जाने के बाद शुक्रवार को जहरीली शराब का सेवन करने के बाद से ही उपचाराधीन 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार दिलीप कुमार उर्फ काकू निवासी गांव घुराणा डाकघर जांबला तहसील सुंदरनगर जिला मंडी जहरीली शराब पीने के कारण बीते चार माह से आईजीएमसी शिमला में उपचाराधीन था। इस दौरान दिलीप की हालत चिंताजनक बनी रही।

कुछ दिन पहले आईजीएमसी से डॉक्टरों ने उपचाराधीन दिलीप को श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक भेज दिया गया था। तीन दिन तक श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक में उपचाराधीन रहने के बाद उसे घर भेज दिया था।

शुक्रवार को घर पर उसकी देर शाम मौत हो गई है। मृतक अपने पीछे एक 70 वर्षीय वृद्ध माता, पत्नी और दो बेटियों को छोड़ गया है।

डीएसपी दिनेश कुमार ने कहा कि पुलिस थाना सुंदरनगर के तहत दर्ज जहरीली शराब मामले में शुक्रवार को एक और युवक की मौत हो गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...