जसूर की फर्म ने प्रशासन को सौंपे 10 ऑक्सीजन फ्लो मीटर तथा 20 ऑक्सीजन रेगूलेटर- एसडीएम ने जताया आभार

--Advertisement--

Image

नूरपुर, देवांश राजपूत

कोरोना मरीजों की मदद के लिए कई स्वयंसेवी संस्थाएं तथा लोग लगातार प्रशासन के साथ सहयोग कर रहे हैं। आज सोमवार को जसूर की फर्म मैसर्स बाबा दित्ता मल परषोत्तम दास प्रा0लि0 ने अपनी ओर से 10 ऑक्सीजन फ्लो मीटर तथा 20 ऑक्सीजन रेगूलेटर एसडीएम सुरेन्द्र ठाकुर को भेंट किए।

एसडीएम ने कहा है कि कोरोना वैश्विक महामारी के दौरान फर्म द्वारा दिया गया सहयोग जरूरतमंद कोरोना मरीजों के लिए काफी मददगार होगा। उन्होंने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा ही सही मायनों में सच्ची सेवा है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी नेक कमाई का कुछ हिस्सा समाज भलाई के कार्यों के ऊपर जरूर खर्चना चाहिए।

एसडीएम ने फर्म द्वारा की गई इस उदार सहायता के लिए प्रशासन की ओर से आभार व्यक्त किया । उन्होंने अन्य लोगों से भी कोरोना मरीजों की मदद के लिए प्रशासन के साथ सहयोग करने की अपील की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...