जवानो की याद में साइकिल रैली का आयोजन

--Advertisement--

Image

 

पठानकोट, भूपिंद्र सिंह राजू:-
हमारे चार बहादुर जवानो को उनके वीरतापूर्ण कार्य के लिए मरणोपरांत वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जिन्होंने देशहित में सर्वोच्च बलिदान देकर भारतीय सैन्य इतिहास के सुनहरे पन्नो में अपना नाम दर्ज किया है। 16 जनवरी 2021 को जवानो के वीरतापूर्ण कार्य की याद में राइजिंग स्टार कोर द्वारा एक साइकिल रैली का आयोजन किया गया। हमारे नायको में नायक मनिंदर सिंह , नायक बूटा सिंह , नायक कुलदीप सिंह और राइफलमैन अनिल कुमार जसवाल को मरणोपरांत सेना पदक (वीरता) से सम्मानित किया गया है।

कार्यक्रम की थिम “रिमेम्ब्रिंग आवर हीरोज एंड नटरिंग फ्यूचर वारियर्स” थी। गुर्ज साइकिल रैली टीमों ने 16 जनवरी 2021 को मामून मिलिट्री स्टेशन से अपनी यात्रा शुरू की। 17 – 19 जनवरी 2021 को टीमों ने अमृतसर , लुधियाना और हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश) में रहने वाले बहादुर जवानो के परिजनों से मुलाकात की और उनकी समस्याओ को जाना। टीमों द्वारा सहीद बहादुर जवानो को श्रद्धांजलि अर्पित की और आगामी पश्चिमी कमान अलंकरण समारोह के लिए जवानो के परिजनों को निमंत्रित किया , जो की 06 फरवरी 2021 को मामून मिलिट्री स्टेशन में गुर्ज डिवीज़न द्वारा आयोजित किया जा रहा है। भारतीय सेना द्वारा यह कार्येक्रम हमारे बहादुर जवानो व उनके परिवारजनों जिन्होंने अपने प्रियजनों का देशहित में बलिदान किया से कृतग्यता और उनके साथ हर परिस्थति में खड़े रहने का प्रतीक है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...