जल शक्ति विभाग के 1571 आउटसोर्स कर्मियों को दिखाया बाहर का रास्ता, शिमला में प्रदर्शन

--Advertisement--

शिमला, 06 जून – नितिश पठानियां

हिमाचल में पिछले कई वर्षों से जल शक्ति विभाग में 1571 पार्ट टाइम वर्कर (आउटसोर्स) आधार पर लगाए थे, जिन को मौजूदा सुखविंदर सिंह सरकार ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। जिसको लेकर पार्ट टाइम वर्कर लगातार सरकार से नौकरी बहाली की मांग कर रहे हैं।

अपनी मांगों को लेकर कर्मचारियों ने आज शिमला में धरना दिया। उन्होंने मांग की कि जल शक्ति विभाग में इनकी सेवाओं को सरकार बहाल करें। साथ ही इनके लिए कोई स्थायी नीति बनाने की मांग की।

जल शक्ति विभाग में लगे पार्ट टाइम वर्कर यूनियन के अध्यक्ष राजेश शर्मा का कहना है कि पांच से लेकर 12 साल तक प्रदेश में पार्ट टाइम वर्कर आउट सोर्स पर सेवाएं दे रहे हैं। जिनको तीन हज़ार से लेकर 3500 रुपये प्रतिमाह मिलते हैं। लेकिन 30 दिसंबर 2022 को कंपनी का टेंडर खत्म हो गया।

बावजूद इसके विभाग ने 3 महीने तक सेवाएं ली गई। उसके बाद काम पर आने से मना कर दिया। समस्त कर्मचारियों ने कोरोना जैसी महामारी में भी अपनी जान जोखिम में डालकर काम किया। बावजूद इसके अब सरकार ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

कर्मचारियों ने सरकार से मांग की है कि उनको किसी नीति के तहत काम पर रखे और उनको सात से आठ हज़ार तक मानदेय दिया जाए। ऐसा न हो की सभी बेरोजगार युवाओं को एक साथी की तरह आत्महत्या को मजबूर होना पड़े।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...