जल रक्षकों की मांगे जायज – प्रदेश इंटक महिमन चंद्र
मंडी – अजय सूर्या
प्रदेश इंटक के द्वारा मंडी सर्किट हाउस में प्रदेश इंटक अध्यक्ष महिमन चंद्र के दिशा निर्देश द्वारा एक मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें बेरोजगार वर्ग,कर्मचारी वर्ग, बागवानी से संबंधित, कृषि से संबंधित आदि विषयों पर चर्चा की गई।
जिसमें पंचायत के माध्यम से लगे जल रक्षकों की मांगों को प्रमुखता से उठाया गया।
जिस पर इंटक जिला अध्यक्ष दीपक ठाकुर युवा अध्यक्ष अंकुश मोहन, जल रक्षक महासंघ प्रदेश अध्यक्ष जवालू राम, मुख्य उपाध्यक्ष लखनपाल, अमि चंद, अश्विनी राणा, महासचिव भूपेंद्र ठाकुर, सचिव संजय, संगठन मंत्री हितेश्वर, ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश, ललित ठाकुर, प्रवीण, अनिल, डोलम चंद आदि ने सभी वर्ग की मांगों को प्रमुखता से उठाया।
उन्होंने निर्णय लिया गया कि जल्द ही पंचायत के माध्यम से लगे चल रक्षकों की मांगे जायज है और कुछ ही दिनों में माननीय मुख्यमंत्री के समक्ष जल रक्षकों की मांगों को रखा जाएगा ।
उन्होंने कहा कि उनकी मांगे को पूरी करवाने में उनका पूर्ण तरह से सहयोग किया जाएगा ताकि हिमाचल के समस्त जल रक्षक अपना व अपने परिवार का पालन पोषण उचित प्रकार से कर सकें।

