जल्द होगा कांगड़ा एयरपोर्ट का विस्तार, भारत सरकार ने विस्तारीकरण को चयनित किए 11 एयरपोर्ट

--Advertisement--

Image

भारत सरकार ने विस्तारीकरण को चयनित किए 11 एयरपोर्ट, कांगड़ा हवाई अड्डा भी सूची में शामिल

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

भारत सरकार ने देश के 11 एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए विडिंग करने को अप्रूवल देने की तैयारी की है। इसमें प्रदेश के कांगड़ा एयरपोर्ट का नाम भी शामिल है। इसके लिए कांगड़ा एयरपोर्ट से संबंधित डिटेल भी मंगवाई गई है।

इसके बाद प्रदेश सरकार ने जिला प्रशासन से भूमि संबंधित डिटेल के अलावा, विस्तारीकरण की जद में आने वाले घरों, दुकानों एवं अन्य संस्थानों का पूरा डाटा मांगा है।

कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए केंद्रीय टीम ने पिछले दिनों एक सर्वे कर अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। अब मात्र दो विभागों का डाटा भेजा जाना बाकी है।

ऐसे में प्रदेश सरकार इस बड़ी एवं महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए दिलचस्पी दिखाती है, तो भूमि अधिग्रहण का कार्य शुरू हो सकता है।

हालांकि दस्तावेजों को मंगवाने और इस मसले पर बैठकों का दौर पिछले करीब एक दशक से चल रहा है, लेकिन धरातल पर काम शुरू होने से पहले कोई न कोई अड़ंगा लटक जाता है। इसके चलते काम शुरू होने से पहले ही कार्य अधर में रह जाते हैं।

राजनीतिक आधार पर भी विरोध-प्रदर्शनों का सिलसिला शुरू हो जाता है और काम फिर वहीं लटक जाता है। पिछले दिनों जो सर्वे यहां पर केंद्रीय टीम ने किया है, उसके बाद उनका सकारात्मक रुख रहा है, अब उन्होंने फिजिबिलिटी रिपोर्ट देनी है।

हालांकि प्रदेश सरकार ने भी इस मामले को लेकर प्रशासन से बातचीत शुरू करते हुए दस्तावेज मंगवा लिए हैं, जिससे काम आगे बढऩे की उम्मीद जगी है। जिला प्रशासन ने फिलहाल पहले चरण के विस्तारीकरण के लिए दस्तावेज भेज दिए हैं।

उधर, उपायुक्त कांगड़ा निपुण जिंदल का कहना है कि सरकार ने भूमि संबधी जो डिटेल मांगी थी, वह दे दी गई है। अभी फस्र्ट फेज की डिटेल ही दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...