जयराम ठाकुर काे भाजपा महिला मोर्चा सदस्‍यों ने बांधी राखी, बोले- महिलाओं बिना विकास की कल्पना नहीं

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर 

हिमाचल प्रदेश सरकार महिला सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध है और उनके सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए कई योजनाएं शुरू की गई हैं।

रक्षाबंधन पर्व की पूर्व संध्या पर भाजपा महिला मोर्चा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार की इन योजनाओं का सीधा लाभ लाखों महिलाओं तक पहुंच रहा है।

महिलाएं हमारी कुल आबादी का लगभग 50 प्रतिशत हैं। इनकी सक्रिय भागीदारी के बिना विकास की कल्पना भी नहीं की जा सकती है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान ही पंचायती राज संस्थाओं और शहरी निकायों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया गया था।

प्रदेश के विकास में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए उस समय की भाजपा सरकार ने यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया था।

इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रश्मि धर सूद ने महिला सशक्तीकरण के लिए तत्पर रहने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें आगामी विधानसभा चुनावों में महिलाओं की ओर से हरसंभव सहयोग एवं समर्थन प्रदान करने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम के दौरान सक्षम गुडिय़ा बोर्ड की अध्यक्ष रूपा शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी वंदना गुलेरिया, भाजपा आइटी संयोजक रिद्धिमा, महिला मोर्चा की अन्य पदाधिकारी और अन्य महिलाएं भी उपस्थित थीं।

इस दौरान महिला मोर्चा पदाधिकारियों के अतिरिक्त धार्मिक संस्था प्रजापिता ब्रह्मकुमारी की सदस्यों, तिब्बती समुदाय की महिलाओं, नर्सों, महिला अधिवक्ताओं, महिला पुलिस अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को राखी बांधी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...