जमीन का कब्जा न मिलने पर NH पर सजा दी दुकान, जानें क्या है पूरा मामला

--Advertisement--

राजनकांत ने बताया कि हाईवे पर आठ बिस्वा भूमि उसकी निकली है लेकिन उसे इसे वापस नहीं किया जा रहा है।

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

शिमला-धर्मशाला हाईवे एक बार फिर मंगरोट के पास पत्थर, रेहड़ी और बिस्तर लगाकर बाधित कर दिया गया है। हाईवे की भूमि दावा करने वाले राजनकांत ने नेशनल हाईवे पर बड़े-बड़े पत्थर रखकर, चारपाई और खोखा लगा दिए हैं। वहीं हाईवे पर एक लेन यातायात के लिए बाधित हो गई। हालांकि दूसरी लेन पर यातायात सुचारू रूप से चलता रहा।

राजनकांत का कहना है कि एनएच में उनकी भूमि पाई गए है, जबकि उसने प्रशासन को उसकी भूमि वापस करने को कहा था लेकिन प्रशासन ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। मजबूर होकर उसे अपनी भूमि पर कब्जा करना पड़ रहा है।

राजनकांत ने बताया कि हाईवे पर आठ बिस्वा भूमि उसकी निकली है लेकिन उसे इसे वापस नहीं किया जा रहा है। इससे पहले भी कई बार राजनकांत ने इस हाईवे पर यातायात को बाधित किया है।

उन्होंने कहा कि वे प्रशासन को उसकी भूमि वापस करने को लेकर आग्रह किया था, लेकिन प्रशासन ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। मजबूर होकर उसे अपनी भूमि पर कब्जा करना पड़ रहा है। राजनकांत का कहना है कि जब तक उन्हें जमीन का कब्जा नहीं मिल जाता तब तक वह अपने प्रयास जारी रखेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...