जमीनी विवाद में हुई आपसी कहासुनी में भतीजे ने ली चाची की जान

--Advertisement--

जमीनी विवाद में हुई आपसी कहासुनी में भतीजे ने ली चाची की जान

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

प्रदेश के जिला बिलासपुर उपमंडल झंडूता की नगर पंचायत तलाई के वार्ड नंबर-7 (सेऊ) में भतीजे ने जमीनी विवाद में अपनी चाची की हत्या कर दी। तलाई थाना पुलिस ने मृतक महिला के दामाद के बयान पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी भतीजे और जेठ को भी गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस को दिए बयान में जीवन कुमार निवासी गांव छपरोह डाकघर हरसौर तहसील बड़सर हमीरपुर ने बताया है कि शनिवार को तलाई स्थित ससुराल आया था। शाम को उसकी पत्नी वीना देवी, साली भुट्टो देवी, सास रोशनी देवी अपने मकान के साथ बीड़ पर खरपवार की साफ.-सफाई कर रहीं थी।

उसी समय ताया ससुर प्रकाश चंद ने उन्हें पत्थर मारना शुरू कर दिया। वह चीखने चिल्लाने लगीं तो पीछे से ताया ससुर का बेटा दलीप सिंह लोहे की रॉड लेकर आया और उससे सास के सिर पर मार दी।

डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान के बोल

घटना की पुष्टि करते हुए डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...